चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने दुष्कर्म के जुर्म में कारावास की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम सिंह की सबसे करीबी हनीप्रीत के खिलाफ मंगलवार को आरोपपत्र दायर किया। हनीप्रीत पर डेरा प्रमुख राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद 25 अगस्त को हरियाणा के पंचकूला व अन्य जगहों पर हिंसा फैलाने का आरोप है। हरियाणा पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) की ओर से पंचकूला में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में 979 पृष्ठों का आरोपपत्र दाखिल किया गया। पुलिस ने राजद्रोह, हिंसा फैलाने और आपराधिक साजिश रचने के आरोपों में हनीप्रीत और डेरा समुदाय के अन्य कार्यकर्ताओं को आरोपी ठहराया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हनीप्रीत 25 अगस्त की हिंसा की घटना के बाद 38 दिन तक फरार रही थी और उसे बीती तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उसका असली नाम प्रियंका तनेजा है। वह अंबाला स्थित केंद्रीय कारा में 23 अक्टूबर से बंद है। हिंसा में उसके शामिल होने की पुष्टि के लिए एसआईटी हनीप्रीत को हरियाणा के विभिन्न जगहों पर ले गई थी।पंचकूला की एक अदालत ने सितंबर में डेरा के तीन प्रमुख कार्यकर्ताओं हनीप्रीत, आदित्य इंसा और पवन इंसा के खिलाफ वारंट जारी किया था।
कोर्ट को आप ने राजनीतिक अखाड़ा बना दिया है, भारतीय न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश : शहजाद पूनावाला
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope