• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला को बेल्ट से पीटने का विडियो वायरल, 2 सस्पेंड, 3 एसपीओ बर्खास्त

haryana police beaten woman video viral 2 suspend 3 dismissed - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पुलिस कर्मियों द्वारा एक महिला की पिटाई की घटना के बारे में संज्ञान लेते हुए, हरियाणा पुलिस द्वारा दो हेड कांस्टेबल को निलंबित करने और तीन एसपीओ की सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए है। इस संबंध में फरीदाबाद में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना पिछले साल अक्टूबर में हुई थी और पीडि़ता द्वारा इस मामले में पुलिस को सूचित नहीं किया गया था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है और गैर-कानूनी तरीके से काम करने के मामले में अपने स्वयं के कर्मियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेगी। पांच आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दोषियों को पकडऩे का प्रयास किया जा रहा है।
इस मामले में पुलिस आयुक्त फरीदाबाद द्वारा एचसी बलदेव, रोहित को सस्पेंड व एसपीओ कृष्ण, हरपाल, और दिनेश को बर्खास्त किया गया है। घटना में संलिप्त 5 पुलिसकर्मी के खिलाफ मारपीट, महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने इत्यादि धाराओं के अंतर्गत थाना आदर्शनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होने बताया कि पीडि़त महिला की तलाश की जा रही है उससे संपर्क करके ब्यान दर्ज किए जाएंगे और मामले की गहनता से पूछताछ कर जांच की जाएगी व पीडि़त महिला को हरसंभव न्याय दिलवाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-haryana police beaten woman video viral 2 suspend 3 dismissed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana police, beaten woman, video viral, 2 suspend, 3 dismissed, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved