चंडीगढ़/नई दिल्ली। चंडीगढ़ स्थित राजभवन में रविवार दोपहर सवा दो बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ मनोहरलाल खट्टर लेंगे। इस बात की पुष्टि राज्यपाल से मिलने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने करते हुए बताया कि वह जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सरकार बना रहे हैं। वह गोपाल कांडा का समर्थन नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को बीजेपी के 40, जेजेपी के 10 और सात निर्दलीय, कुल 57 विधायकों का समर्थन है। खट्टर ने आगे बताया कि रविवार दोपहर सवा दो बजे चंडीगढ़ स्थित राजभवन में सीएम पद
की शपथ लेंगे। वहीं खट्टर ने साफ किया दुष्यंत चौटाला राज्य के डिप्टी सीएम
होंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री रविशंकर ने कहा है कि भाजपा को जेजेपी और छह विधायक का
समर्थन प्राप्त है और हम विधायक कांडा का समर्थन नहीं लेंगे। साथ ही सरकार में एक उप मुख्यमंत्री बनाएंगे। आपको बताते जाए कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच डील हाेने केे बाद आज मनोहर लाल खट्टर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
अपडेट...
- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के समक्ष दावा पेश किया है। भाजपा को दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जजपा) का समर्थन प्राप्त है।
- जननायक जनता पार्टी (जजपा) के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में
सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन का पत्र शुक्रवार
को राज्यपाल को सौंप दिया।
हालिया विधानसभा चुनाव में जजपा ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
-विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जेजेपी में शामिल होकर करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बीएसएफ के पूर्व जवान तेजबहादुर यादव ने वीडियो जारी कर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा की जनता के साथ गद्दारी है। आपको विपक्ष में बैठना चाहिए था। जब बीजेपी निर्दलीय विधायकों के साथ सरकार बना रही थी, तब आप खुद गए और गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। गठबंधन गलत है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्याज दाम पर काबू पाने के उपायों का जायजा लिया
Unnao Gangrape Case : पीडि़ता को भेजा गया सफदरजंग अस्पताल, महिला आयोग ने UP DGP से मांगी रिपोर्ट
CBSE के सभी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस लागू, इन तीन क्लास के लिए किया डिजाइन
Daily Horoscope