• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा में BJP को सभी 10 सीटों पर बढ़त

Haryana Lok Sabha Election Results 2019 BJP Lead 9 seat - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने जा रहे हैं। हरियाणा में 10 सीटों के लिए बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच लड़ाई है। हरियाणा में BJP को 10 सीटों की बढ़त के साथ आगे हैं।
लोकसभा सीटों के लिए 223 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 11 महिला उम्मीदवार हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत ने बताया कि 12 मई को राज्य में मतदान हुआ और 70.30 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

हरियाणा में मतदान के लिए 19433 मतदान केंद्र बनाए गए थे । इनमें से 5502 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में और 13931 केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित किए गए। प्रदेश के कुल मतदाताओं में 97 लाख 16 हजार 516 पुरुष मतदाता, 83 लाख 40 हजार 173 महिला मतदाता और 207 ट्रांसजेडर मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 5 हजार 859 सर्विस वोटर व 104534 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं।

हरियाणा में भाजपा को बढ़त...

फरीदाबाद सीट पर भाजपा के कृष्णपाल गुर्जर 14177 वोट से आगे।
गुरुग्राम सीट पर भाजपा के राव इंद्रजीत 19102 वोट से आगे।
अंबाला सीट पर भाजपा के रतनलाल कटारिया 3030 वोट से आगे।
करनाल सीट पर भाजपा के संजय भाटिया 41696 वोट से आगे।
सिरसा सीट पर भाजपा की सुनीता दुग्गल 7776 वोट से आगे।
हिसार से भाजपा के बृजेन्द्र सिंह 12634 वोट से आगे।
सोनीपत से भाजपा के रमेश कौशिक 9469 वोट से आगे।
भिवानी से भाजपा के धर्मबीर सिंह 22636 वोट से आगे।
कुरुक्षेत्र में भाजपा के नायब सैनी 20614 वोट से आगे।


भूपेंद्र हुड्डा, रमेश कौशिक व दिग्विजय चौटाला के बीच टक्कर...

अंबाला लोकसभा सीट पर रतन लाल कटारिया (भाजपा), कुमारी सैलजा (कांग्रेस) और रामपाल वाल्मीकि (इनेलो) के बीच है। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर नायब सैनी (भाजपा), निर्मल सिंह (कांग्रेस) और अर्जुन चौटाला (इनेलो) के बीच है। सिरसा लोकसभा सीट पर सुनीता दुग्गल (भाजपा), अशोक तंवर(कांग्रेस) और चरणजीत सिंह रोड़ी (इनेलो) के बीच है। हिसार लोकसभा सीट पर दुष्यंत चौटाला (जजपा), बृजेंद्र सिंह (भाजपा) और भव्य बिश्नोई (कांग्रेस) के बीच है। करनाल लोकसभा सीट पर संजय भाटिया (भाजपा), कुलदीप शर्मा (कांग्रेस) और धर्मबीर पाढ़ा (इनेलो) के बीच है। सोनीपत लोकसभा सीट पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा (कांग्रेस), रमेश कौशिक (भाजपा) और दिग्विजय चौटाला (जजपा) के बीच है। रोहतक लोकसभा सीट पर अरविंद शर्मा (भाजपा), दीपेंद्र हुड्डा (कांग्रेस) और प्रदीप देसवाल (जजपा-आप) के बीच है। भिवानी लोकसभा सीट पर धर्मबीर सिंह (भाजपा), श्रुति चौधरी (कांग्रेस) और स्वाति यादव (जजपा-आप) के बीच है। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर राव इंद्रजीत सिंह (भाजपा), कैप्टन अजय यादव (कांग्रेस) और महमूद खान (जजपा-आप) के बीच है। फरीदाबाद लोकसभा सीट पर कृष्णपाल गुर्जर (भाजपा), अवतार भड़ाना (कांग्रेस) और नवीन जयहिंद (जजपा-आप) के बीच है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Lok Sabha Election Results 2019 BJP Lead 9 seat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana lok sabha election results 2019, bjp, lok sabha election, lok sabha election 2019, lok sabha poll, general election 2019, lok sabha chunav 2019, india news, india news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved