• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए केप टाउन पहुंचा हरियाणा विधान सभा का शिष्टमंडल

Haryana Legislative Assembly delegation arrives in Cape Town for the 69th Commonwealth Parliamentary Conference - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए हरियाणा विधान सभा का शिष्टमंडल दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन पहुंच गया है। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में पहुंचे इस शिष्टमंडल में विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा तथा उप सचिव गौरव गोयल शामिल हैं। सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन केप टाउन में सोमवार देर शाम होना है। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में भाग लेकर हरियाणा विधान सभा की संसदीय कार्यप्रणाली, लोकतांत्रिक परंपराओं से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। गौरतलब है कि सीपीए सम्मेलन में राष्ट्रमंडल देशों की संसदों एवं विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी, सांसद और विधायक भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, संसदीय परंपराओं एवं प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, विभिन्न देशों की संसदीय व्यवस्थाओं के अनुभवों को साझा करने और एक-दूसरे से सीखने के अवसर भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Legislative Assembly delegation arrives in Cape Town for the 69th Commonwealth Parliamentary Conference
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commonwealth parliamentary conference, cpc 2026, haryana legislative assembly, harvinder kalyan, krishna lal midha, ghanshyam dass arora, gaurav goyal, cape town, south africa, commonwealth parliamentary association, cpa, haryana politics, parliamentary democracy, legislative assembly, democratic institutions, parliamentary procedures, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved