• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पद्मावती पर विवादित बयान देने वाले बीजेपी नेता का इस्तीफा, सीएम को कोसा

चंडीगढ। फिल्म पद्मावती को लेकर राजनेताओं की बयानबाजी पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सरकार को लताड लगाई थी। अब फिल्म पद्मावती को लेकर विवादित बयान देने वाले हरियाणा बीजेपी नेता सूरजपाल अम्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ज्ञातव्य है कि सूूरजपाल अम्मू हरियाणा बीजेपी के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर हैं। अम्मू ने अपने इस्तीफे के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही अम्मू ने खट्टर पर जमकर भडास निकाली। अम्मू ने इस्तीफा देते हुए कहा कि मैं हरियाणा के सीएम के व्यवहार से दुखी हूं। मैंने इतना घमंडी बीजेपी सीएम कभी नहीं देखा है, जिसे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों की परवाह भी नहीं है। आगे की रणनीति बताते हुए अम्मू ने कहा कि वे 9 तारीख को पंचकूला रैली में करेंगे। यह रैली फिल्म पर प्रतिबंध की मांग पर दबाव बनाने के लिए रखी गई है। ज्ञातव्य हैै कि सूरजपाल अम्मू फिल्म पद्मावती का विरोध कर रहे हैं। सूरजपाल ने तो दीपिका और भंसाली का सिर काटने वाले को 10 करोड रु का इनाम देने की घोषणा तक कर दी थी। अम्मू के विवादित बयान के बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस्तीफा देने के बाद अम्मू ने कहा कि वे बीजेपी के साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana leader Suraj Pal Amu resigns, who offered bounty for Deepika and Bhansalis head
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana leader suraj pal amu, suraj pal amu resigns, padmavati row, padmavati, cm manohar lal khattar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved