• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

Haryana: large Number of Women took part in Literacy assessment examination - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। प्रौढ़ शिक्षा की केन्द्र प्रायोजित योजना ‘साक्षर भारत’ के तहत गत 25 मार्च,2018 को हरियाणा के 10 जिलों के राजकीय विद्यालयों में 2,356 ग्रामीण परीक्षा केन्द्रों पर हुई बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में 60,650 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला भिवानी के 99 परीक्षा केंद्रों में 5,765, फरीदाबाद के 109 परीक्षा केंद्रों में 2,209, फतेहाबाद के 248 परीक्षा केंद्रों में 6,000, गुरुग्राम के 180 परीक्षा केंद्रों में 2,480, हिसार के 306 परीक्षा केंद्रों में 12,000, जींद के 255 परीक्षा केंद्रों में 4,000, कैथल के 234 परीक्षा केंद्रों में 10,000, करनाल के 391 परीक्षा केंद्रों में 13,600, महेंद्रगढ़ के 200 परीक्षा केंद्रों में 1,916 तथा सिरसा के 334 परीक्षा केंद्रों में 2,680 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षार्थियों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण व राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा राष्ट्रीय स्तर की साक्षरता परीक्षा वर्ष में दो बार (अगस्त व मार्च में) आयोजित की जाती है। साक्षरता कक्षाओं में भाग लेने वाले 15 वर्ष या अधिक आयु वर्ग के लाभार्थियों के साथ-साथ ऐसे परीक्षार्थी जो दिनांक 20 अगस्त,2017 को आयोजित पूर्व बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में सफल नहीं हो पाए थे और स्कूली शिक्षा को बीच में छोड़ चुके इस आयु वर्ग के पुरुष व महिलाएं इस परीक्षा में शामिल हुई।
उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन परीक्षा में पढऩा,लिखना व गणित नामक तीन भाग होते हैं और प्रत्येक भाग 50 अंकों का होता है। तीनों भागों में अलग-अलग से 40 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले सफल परीक्षार्थियों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की तरफ से बुनियादी साक्षरता का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: large Number of Women took part in Literacy assessment examination
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: praudh shiksha, sakshar bharat, centrally sponsored scheme, haryana news, women praudh shiksha, literacy assessment examination, center for adult education, national literacy mission authority, national institute of open schooling, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved