• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा IPS वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस : पूर्व DGP शत्रुजीत कपूर से SIT की पूछताछ

Haryana IPS Y. Pooran Kumar Suicide Case: SIT Interrogates Former DGP Shatrujeet Kapoor - Chandigarh News in Hindi

अब तक 10 IAS-IPS के बयान दर्ज, 4 अन्य को नोटिस की तैयारी चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने चार्जशीट की तैयारी शुरू कर दी है। जांच के तहत सुसाइड नोट में नामित अधिकारियों के बयान लगातार दर्ज किए जा रहे हैं। इसी क्रम में SIT ने हरियाणा के पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर से भी पूछताछ की है। सुसाइड नोट में दिवंगत आईपीएस अधिकारी ने कपूर पर गंभीर आरोप लगाए थे। SIT अब तक सुसाइड नोट में नामित 14 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों में से 10 के बयान दर्ज कर चुकी है। शेष चार अधिकारियों के बयान दर्ज कराने के लिए जल्द ही नोटिस जारी किए जाने की तैयारी है।
अब तक 60 लोगों से हो चुकी पूछताछ
इस मामले में SIT अब तक करीब 60 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इनमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, परिजन, करीबी सहयोगी और अन्य गवाह शामिल हैं। जिन अधिकारियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, उनमें हरियाणा आईजी शिबाश कविराज, पूर्व डीजीपी पी.के. अग्रवाल और मनोज यादव, आईपीएस अमिताभ ढिल्लों, आईपीएस संजय कुमार और पूर्व डीजीपी शत्रुजीत कपूर सहित कई अन्य आईएएस व आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
अधिकारियों के बयान क्यों हैं अहम
SIT ने कोर्ट को अवगत कराया है कि जांच अभी लंबित होने के कारण चार्जशीट दाखिल नहीं की जा सकी है, लेकिन जल्द ही आरोपपत्र पेश किया जाएगा। जांच के दौरान घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, दस्तावेज और दिवंगत आईपीएस के सुसाइड नोट में दर्ज तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है। सुसाइड नोट में नामित अधिकारियों के बयान आगे की कार्रवाई के लिए निर्णायक माने जा रहे हैं।
पूर्व DGP पद से हटाए जा चुके हैं शत्रुजीत कपूर
आईपीएस वाई. पूरन कुमार सुसाइड केस में नाम आने के बाद हरियाणा सरकार ने शत्रुजीत कपूर को डीजीपी पद से हटा दिया था। उन्हें पहले दो महीने की लंबी छुट्टी पर भेजा गया और छुट्टी समाप्त होने से एक दिन पहले ही सरकार ने उन्हें डीजीपी पद से रिलीव कर दिया। वर्तमान में शत्रुजीत कपूर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन का कार्यभार संभाल रहे हैं।
क्यों सक्रिय हुई चंडीगढ़ SIT
आईपीएस सुसाइड केस को लगभग 70 दिन बीत चुके हैं, लेकिन चार्जशीट दाखिल न होने को लेकर SIT ने कोर्ट में देरी का कारण स्पष्ट किया है। SIT के अनुसार सुसाइड नोट में नामित अधिकारियों सहित करनाल पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों, विभागीय कर्मियों और बाहरी गवाहों से बयान दर्ज किए जा चुके हैं। जल्द ही SIT कोर्ट में दोबारा पेश होकर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करेगी।
7 अक्टूबर को की थी आत्महत्या
आईपीएस वाई. पूरन कुमार ने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने तत्कालीन डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक के तत्कालीन एसपी नरेंद्र बिजारणिया समेत अन्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके बाद दिवंगत आईपीएस की आईएएस पत्नी अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने उनके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि उनके पति ने बताया था कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही थी और झूठे सबूत गढ़कर फंसाने की कोशिश की जा रही थी।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पूरन कुमार को जाति-आधारित गालियां दी गईं, पुलिस परिसर में पूजा स्थलों से बहिष्कृत किया गया, उन्हें टारगेटेड मानसिक उत्पीड़न और सार्वजनिक अपमान का सामना करना पड़ा, जिसमें तत्कालीन डीजीपी की भूमिका प्रमुख रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana IPS Y. Pooran Kumar Suicide Case: SIT Interrogates Former DGP Shatrujeet Kapoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, ips y pooran kumar, suicide case, sit interrogates, former dgp, shatrujeet kapoor, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved