• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दक्षिण हरियाणा में एक बैंच की व्यवस्था पर हो रहा है विचार-जस्टिस मित्तल

Haryana Human Rights Commission may be open banch in South Haryana - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एस. के. मित्तल ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों के लिए एक बैंच या स्थायी सिटिंग की व्यवस्था करने पर विचार किया जा रहा है, जिससे दक्षिण हरियाणा के लोगों के समय और पैसे की बचत होगी। मित्तल ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों को शिकायतों के लिए चंडीगढ़ आना पड़ता है, जिससे लोगों को समय और पैसे दोनों की हानि होती है। इसलिए लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्हें सुविधा देने के लिए आयोग द्वारा संभावानाएं तलाश कर आयोग की एक बैंच या स्थाई सिटिंग की व्यवस्था करने की योजना है। उन्होंने कहा कि आयोग में लगभग 2500 केस लंबित पड़े हैं, जिनमें लगभग 800 केस नए शामिल हैं। इन सभी मामलों को जल्द निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मानवाधिकार आयोग का उद्देशय गरीब या अन्य लोगों के मानव अधिकारों को सुरक्षित रखना है और यह सुनिश्चित करना है कि मानव अधिकारों का उल्लंघन न हो।
उन्होंने बताया कि लोगों को उनके मानव अधिकारों के समय-समय पर जागरूक किया जाता है। भविष्य में भी आयोग द्वारा सेमिनार का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों को उनके मानव अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाएगा ताकि उनके अधिकारों का उल्लंघन न हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Human Rights Commission may be open banch in South Haryana
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana human rights commission, commission president, justice s k mittal, court bench in south haryana, 2500 cases pending in commission, south haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved