चंडीगढ़ । प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में धान पराली को खेतों में ही अपघटित किए जाने के लिए किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने की हरियाणा सरकार एक योजना प्रारंभ करने जा रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की पराली व धान फसलावशेष को विच्छिन्न करने वाली दवा के उपयोग से खेतों में ही अपघटित किए जाने के लिए किसानों को प्ररित किए जाने की दिशा में हरियाणा सरकार 50 प्रतिशत तक अनुदान आधारित एक योजना प्रारंभ करेगी । इस योजना से धान पराली व धान फसलावशेष का खेतों में ही जलाया जाना नियंत्रित होगा। धान पराली व धान फसलावशेष को खेतों में ही अपघटित किए जाने के परिणामस्वरूप किसान के लिए
खाद भी तैयार हो सकेगी।
हरियाणा में एचटैट परीक्षा (हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा) के आयोजन के लिए स्थापित किए जाने वाले परीक्षा केंद्र अब 50 किलोमीटर की दूरी के क्षेत्र में ही स्थापित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा एचटैट परीक्षा के आयोजन के लिए स्थापित किए जाने वाले परीक्षा केंद 50 किलोमीटर की दूरी के क्षेत्र में ही स्थापित किए जाने के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सहमति दे दी गई है। परीक्षा केंद अब समीपवर्ती जिलों में स्थापित किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि किसानों की धान फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं। किसानों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। किसानों की धान फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope