• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा सरकार ने 51 IAS और 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले

Haryana Government transferred 51 IAS and 5 HCS officers - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रविवार को एक आदेश जारी कर 51 आईएएस और 5 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पर्यटन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयवर्धन को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वरिन्द्र सिंह कुंडू को गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकारण, गुरुग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है।
खान एवं भूविज्ञान विभाग, खेल एवं युवा मामले विभाग के प्रधान सचिव तथा हरियाणा भवन, नई दिल्ली के प्रधान आवास आयुक्त आनंद मोहन शरण को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। जी. अनुपमा को हरियाणा राज्यपाल का सचिव लगाया गया है। नीरजा शेखर को पशुपालन एवं डेयरी विभाग और मतस्य विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।विजय सिंह दहिया को श्रम आयुक्त और श्रम विभाग का सचिव लगाया गया है। अमनीत पी. कुमार को माध्यमिक शिक्षा का महानिदेशक और स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है। टीएल सत्यप्रकाश को भारतीय अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी, गन्नौर का मुख्य संचालक अधिकारी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमित कुमार अग्रवाल को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का निदेशक एवं सचिव तथा राज्य शहरी आजीवन मिशन एवं राज्य शहरी विकास प्राधिकरण का मिशन निदेशक लगाया गया है।

अजीत बालाजी जोशी को आबकारी एवं कराधान आयुक्त तथा आबकारी एवं कराधान के सचिव नियुक्त किया गया है। संजय जून को फरीदाबाद मंडल आयुक्त, स्वास्थ्य एवं पाेषाहार, मेवात क्षेत्र का विशेष आयुक्त और मेवात विकास एजेंसी, नूंह का अध्यक्ष लगाया गया है। साकेत कुमार को उद्योग एवं वाणिज्य विभाग का निदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है। रमेशचंद्र बिदान को भूमि जोत एवं भू-रिकॉर्ड चकबंदी का निदेशक और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेषाधिकारी (मुख्यालय) एवं विशेष भू-अर्जन अधिकारी तथा विशेष सचिव लगाया गया है। डॉ. सत्यवीर सिंह फुलिया को परिवहन आयुक्त एवं परिवहन विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। जे. गणेशण को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

अशोक कुमार मीणा को खाद्य एवं औषध प्रशासन का आयुक्त, आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
अतुल कुमार को आयुष का निदेशक, स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव और हरियाणा चिकित्सा सेवा निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। रवि प्रकाश गुप्ता फतेहाबाद का उपायुक्त लगाया गया है।

चंद्रशेखर खरे को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। राजीव रतन को हरियाणा भण्डारण निगम का प्रबंध निदेशक लगाया गया है। सोनल गोयल को गुरुग्राम महानगरीय सिटी बस लिमिटेड, गुरुग्राम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।
सचिव यश गर्ग को नगर निगम, फरीदाबाद का आयुक्त लगाया गया है। सुजान सिंह को कैथल का उपायुक्त लगाया गया है। प्रभजोत सिंह को नगर निगम, पानीपत का आयुक्त लगाया गया है। राजेश जोगपाल को गृह-2 विभाग का विशेष सचिव एवं आयुक्त, गुरुद्वारा चुनाव लगाया गया है। सचिव जितेंद्र कुमार को रेवाड़ी का उपायुक्त तथा हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सचिव हेमा शर्मा को पानीपत का उपायुक्त लगाया गया है।
जितेंद्र यादव को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम का प्रशासक एवं शहरी संपदा, गुरुग्राम का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है। वहीं नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे श्याम लाल पुनिया को नगर निगम, यमुनानगर का आयुक्त नियुक्त किया गया है।विनय प्रताप सिंह को नगर निगम, गुरुग्राम का आयुक्त और श्रीमाता शीतला देवी पूजास्थल बोर्ड, गुरुग्राम का मुख्य प्रशासक लगाया गया है। नरेश कुमार को पलवल का उपायुक्त और पलवल के उपायुक्त यशपाल को फरीदाबाद का उपायुक्त लगाया गया है। यशेंद्र सिंह को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार विभाग का निदेशक एवं अति.सचिव और कला एवं सांस्कृतिक मामले विभाग का अतिरिक्त सचिव एवं निदेशक लगाया गया है।
नरहरि सिंह बांगड़ को झज्जर का उपायुक्त लगाया गया है। राजीव मेहता को वर्तमान कार्यभार के अलावा नगर निगम, करनाल के आयुक्त का कार्यभार भी सौंपा गया है।
फतेहाबाद के उपायुक्त धीरेंद्र खडगट्टा को कुरुक्षेत्र का उपायुक्त और कैथल की उपायुक्त प्रियंका सोनी को हिसार का उपायुक्त लगाया गया है। धमेंद्र सिंह को नगर निगम, फरीदाबाद का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है। रोहतक के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, रोहतक के सचिव अजय कुमार को भिवानी का उपायुक्त और हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव एवं नगर निगम, करनाल के आयुक्त निशांत कुमार यादव को करनाल का उपायुक्त लगाया गया है। प्रदीप दहिया को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद का प्रशासक एवं शहरी संपदा, फरीदाबाद का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है।निदेशक प्रशांत पंवार को गुरुग्राम का अति. उपायुक्त एवं आरटीए, गुरुग्राम का सचिव लगाया गया है। उत्तम सिंह को झज्जर का अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए, झज्जर का सचिव लगाया गया है। कैथल के सचिव राहुल हुड्डा को रेवाड़ी का अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए, रेवाड़ी का सचिव लगाया गया है।

स्थानान्तरित किए गये 5 एचसीएस अधिकारियों में से नगर निगम, गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त दिनेश सिंह यादव को फरीदाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए, फरीदाबाद का सचिव लगाया गया है।
वीना हुड्डा को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा कुरुक्षेत्र के अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए, कुरुक्षेत्र के सचिव का कार्यभार भी सौंपा गया है। मुनीष नागपाल को भिवानी का अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए, भिवानी का सचिव और चरखी दादरी का अतिरिक्त उपायुक्त एवं आरटीए, चरखी दादरी का सचिव लगाया गया है। रोहित यादव को हैफेड, पंचकूला का सचिव और हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ लिमिटेड का सीएओ लगाया गया है। आशुतोष रंजन को हरियाणा पर्यटन विकास निगम का महाप्रबंधक लगाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Government transferred 51 IAS and 5 HCS officers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana government, ias, hcs, transferred, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved