चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री शनिवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स फेस्टिवल के नौवें संस्करण के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत जैसे शहरों में पूर्वोत्तर के भारी संख्या में युवा रोजगार कर रहे हैं और हरियाणा सरकार उन्हें पूर्ण रूप से सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि भारत में अनेक रंग है, अनेक भाषाएं, अनेक परंपराएं हैं लेकिन सभी की भावनाएं एक हैं। यही भारत की विविधता की खूबसूरती है। उन्होंने इस आयोजन को लेकर मॉय होम इंडिया की टीम की भी सराहना की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी देश व प्रदेशवासियों को शिक्षक दिवस की बधाई भी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा तथा फेस्टिवल के आयोजक सुनील देवधर भी मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे शहरों में रह रहे नॉर्थ ईस्ट के लोगों की बखूबी सुरक्षा और सहयोग कर रही है। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही। इसको लेकर उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद भी किया।
इसके उपरांत संबोधित करते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज इस मंच पर अरुणाचल प्रदेश के उगते सूरज की चमक, असम की ब्रह्मपुत्र जैसी विशालता, मणिपुर की खेल प्रतिभा, मेघालय की प्रकृति का संगीत, मिजोरम का अनुशासन, नागालैंड का सांस्कृतिक जीवन, सिक्किम की शांति और त्रिपुरा की गर्मजोशी भरी परंपराओं की सुगंध एक साथ बिखर रही है। उन्होंने कहा कि यहां आठ राज्य नहीं, बल्कि एक भारत दिखाई देता है, जिसमें अनेक रंग, भाषाएं और परंपराएं हैं परन्तु सबकी भावना एक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को "अष्टलक्ष्मी" कहे जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूर्वोत्तर की शक्ति और संभावनाओं के प्रति नए भारत के विश्वास का प्रतीक है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
*पूर्वोत्तर अब दिल्ली के दिल के करीब*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एक समय पूर्वोत्तर को दूरी के नजरिए से देखा जाता था, लेकिन आज तस्वीर बदल चुकी है। पूर्वोत्तर अब भारत की सीमा पर खड़ा क्षेत्र नहीं, बल्कि देश की विकास यात्रा की अग्रिम पंक्ति में है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति को सशक्त करते हैं, क्योंकि संस्कृति केवल वेशभूषा या नृत्य का नाम नहीं बल्कि एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचने वाली कहानी है। फेस्टिवल की थीम "द लिविंग हेरिटेज : ट्रेडिशन दैट बिल्ड विकसित भारत" का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विरासत का अर्थ अतीत को रोक कर रखना नहीं, बल्कि उसे लेकर आगे बढ़ना है।
*हरियाणा साथी बनकर आया है, प्रायोजक बनकर नहीं*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा के लिए यह गर्व की बात है कि वह नॉर्थ ईस्ट के साथ आज खड़ा है। हरियाणा यहां इस कार्यक्रम में स्पॉन्सर या पार्टनर स्टेट बनकर नहीं, बल्कि एक साथी बनकर आया है। उन्होंने कहा कि संस्कृतियां, गीत और पहनावे भिन्न हो सकते हैं, लेकिन मेहनत, सपने और देश के प्रति प्रेम एक समान है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे केवल भारत का भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान हैं, जो अभियान बना रहे हैं, तकनीक विकसित कर रहे हैं, पदक जीत रहे हैं और नई सोच दे रहे हैं। फेस्टिवल से केवल तस्वीरों, किसी गीत या नृत्य को देखने-सुनने के बजाय उसकी कहानी और संस्कृति को समझना चाहिए, क्योंकि दो राज्यों के युवाओं की दोस्ती से ही मजबूत भावनात्मक एकता बनती है।
*युवा तकनीक अपनाएं नए स्किल सीखें*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में हमारा सवाल यह न हो कि क्या एआई मेरी नौकरी ले लेगी, बल्कि यह हो कि मैं एआई के साथ मिलकर क्या कर सकता हूं, जो अकेले नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि युवा तकनीक अपनाएं, नई स्किल सीखें, परंतु तकनीक को साथी बनाएं, अपनी इंसानियत को कभी आउटसोर्स न करें। जिंदगी को सैलरी, फॉलोअर्स या लाइक्स तक सीमित न रखें और किसी और की यात्रा देखकर अपनी जिंदगी को छोटा न समझें। उन्होंने कहा कि असफलता एक घटना है, पहचान नहीं गिरिए, उठिए, सीखिए और फिर चलिए, क्योंकि भारत को परफेक्ट नहीं, साहसी युवा चाहिए।
*2 लाख युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची मिली नौकरी*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में योग्यता के आधार पर बिना पर्ची-खर्ची लगभग 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। युवाओं को विदेश में शिक्षा और रोजगार के अवसर दिलाने के लिए विदेश सहयोग विभाग की स्थापना की गई है। हरियाणा की नई स्टार्टअप नीति के माध्यम से युवाओं को आर्थिक व तकनीकी सहायता दी जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में 12,000 से अधिक स्टार्टअप स्थापित हो चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में हर 20 किलोमीटर के दायरे में राजकीय महाविद्यालय खोलने के लक्ष्य के तहत पिछले 12 वर्षों में 82 नए राजकीय महाविद्यालय खोले गए हैं, जिनमें से 32 महाविद्यालय विशेष रूप से बेटियों के लिए हैं।
*खेलों में हरियाणा और पूर्वोत्तर के युवाओं का दबदबा*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि हाल ही में ग्लासगो में आयोजित 23वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को मिले 39 पदकों में से 11 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। उन्होंने कहा कि प्रतिभा की कोई सीमा और भूगोल नहीं होता – पूर्वोत्तर के युवाओं ने अपने परिश्रम, संकल्प और सामर्थ्य से देश का मान बढ़ाया है। इस क्रम में उन्होंने मणिपुर की मीराबाई चानू और मैरी कॉम, असम की लवलीना बोरगोहेन और हिमा दास, त्रिपुरा की दीपा कर्मकार, मिजोरम के जेरेमी लालरिनुंगा तथा सिक्किम के बाईचुंग भूटिया का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर केवल प्राकृतिक सौंदर्य की धरती नहीं, बल्कि भारत की प्रतिभा और परिश्रम का शक्तिशाली केंद्र भी है। उन्होंने विश्वास जताया कि पूर्व और पश्चिम की यह दोस्ती एक ऐसे भारत का निर्माण करेगी जो आधुनिक, आत्मविश्वासी, अपनी जड़ों से जुड़ा, विकसित और अपनी विविधता में समृद्ध होगा।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष हरियाणवी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। गढ़ चिरोली से जुड़ी भी एक प्रस्तुति दी गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मॉय होम इंडिया द्वारा बेहतरीन कार्यक्रम आयोजित करने पर उनकी प्रशंसा की। इस मौके पर मॉय होम इंडिया के संस्थापक सुनील देवधर, अध्यक्ष बलदेव राज सचदेवा, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली व अन्य वरिष्ठजन मौजूद रहे।
‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने बीएचयू में युवाओं से की नशे से दूर रहने और भारतीय संस्कृति अपनाने की अपील
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर सीएम फडणवीस सहित कई नेताओं ने दी बधाई
प्रयागराज में बिग फैन पूनम समेत प्रशसंकों ने खास अंदाज में मनाया सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन
नाना पाटेकर मौत मामला : फाइनल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नेचुरल डेथ की पुष्टि, बंद होगा केस
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर अवतार गिल ने दी बधाई, बोले-उनके साथ स्क्रीन शेयर करना सौभाग्य
संजीव कपूर ने अमिताभ बच्चन को 84वें जन्मदिन की दी बधाई, बोले-सिनेमा में आपका अमूल्य योगदान
देवी के नौ स्वरूप और दुर्गा सप्तशती का क्या है संबंध? जानिए शक्तिशाली मंत्र और उनका महत्व
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
नई दिल्ली : भारतीय रेलवे ने स्नातक स्तर की 3,548 एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की, 6 नवंबर तक करें आवेदन
नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें घटस्थापना, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और जरूरी सामग्री
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
10 अक्टूबर का पंचांग : अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:50 से दोपहर 12:37 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
'मेरे प्रिय गुरु अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं', 84वें बर्थडे पर चिरंजीवी ने दी खास अंदाज में बधाई
राशिफल: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आज का दिन
अमिताभ बच्चन ने जलसा गेट पर इंतजार कर रहे ईएफ फैमिली से मांगी माफी, कहा- जल्द मिलेंगे
अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर विशेष: संघर्ष से शहंशाह बनने तक का सफर, आवाज, अभिनय और जज्बे की ऐसी कहानी जिसने बदल दिया भारतीय सिनेमा का इतिहास
भगवान को भोग लगाने के बाद कब उठाएं प्रसाद? जानें सही समय और पूजा से जुड़े जरूरी नियम
इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, 6 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद, कई मार्गों पर डायवर्जन

राजस्थान: पूर्व BJP MLA अतर सिंह भड़ाना की लाठी-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या, 70 से 80 लोगों ने किया हमला, क्रेशर को लेकर चल रहा था विवाद

रियाद एयरपोर्ट हमले में एक भारतीय की मौत, 3 आईसीयू में भर्ती, भारतीय दूतावास ने अस्पतालों का दौरा किया
राशिफल 12 अक्टूबर: तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए
रकुलप्रीत सिंह के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार, कहा- तुम हो मेरी जिंदगी
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
'मां से बहुत मार खाई, निशान आज तक हैं', जब रेखा ने सुनाया था बचपन में फेल होने का किस्सा
‘भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करने वालों को यहां नहीं चाहते’, तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर अनुपम खेर का खास संदेश, बोले- कद, प्रतिभा और गरिमा में सबसे ऊंचे हैं बिग बी
10 साल बाद टीवी पर लौटीं कांची कौल, बोलीं-'पुराने दौर को दोहराने नहीं, नई शुरुआत करने आई हूं'
कमर दर्द से हैं परेशान? पूर्ण शलभासन से मिलेगा आराम, बढ़ेगा रक्त प्रवाह
हर रोज करें उत्थित पार्श्वकोणासन, पैरों और पेट की मांसपेशियों को मिलेगी मजबूती
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'इसे सुनते ही डांस करने का मन करता है', हेली शाह का नवरात्र स्पेशल सॉन्ग 'गलगोटो' रिलीज
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार कर्म की सिद्धि के लिए जरूरी हैं ये 5 कारक, जानिए सफलता के पीछे छिपा गहरा रहस्य
शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 12/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope