• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा सरकार ने मनीष नरवाल को 6 करोड़ और सिंहराज को 4 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

Haryana government announced Rs 6 crore to Manish Narwal and Rs 4 crore to Singhraj - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़ । टोक्यो पैरालंपिक में मिक्स्ड 50 मीटर पिस्टल में हरियाणा के मनीष नरवाल ने गोल्ड मेडल और सिंहराज ने सिल्वर मेडल जीतकर हरियाणा के साथ-साथ भारत का नाम भी विश्व में रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये और 4 करोड रुपये की पुरस्कार राशि व सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

मनोहर लाल ने कहा कि पदक जीतने वाले दोनों खिलाड़ी फरीदाबाद जिले के हैं और उनकी इस उपलब्धि से न केवल जिलावासी बल्कि समस्त देशवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।



मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार अपनी खेल नीति के अनुसार पैरालंपिक खिलाडियों को भी सामान्य खिलाड़ियों की तरह समान पुरस्कार, सरकारी नौकरी और अन्य सुविधाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की खेल नीति की विश्व में सराहना हो रही है और हरियाणा के खिलाड़ी विश्व मानचित्र पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं यह गर्व की बात है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana government announced Rs 6 crore to Manish Narwal and Rs 4 crore to Singhraj
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana government, manish narwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved