• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब जीएमडीए देगा ऑनलाइन सीएलयू

Haryana: GMDA will offer online CLU - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। गुरुग्राम जिला में गुुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) अपने अधिकार क्षेत्र में चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) देगा। पहले इस क्षेत्र में नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग द्वारा सीएलयू दिए जाते थे। जीएमडीएम द्वारा सीएलयू प्रदान करने के कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए आज से ऑनलाईन सेवा की शुरूआत कर दी गई है। गुरुग्राम के समन्वित और एकीकृत विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण की स्थापना की हुई है। जीएमडीए द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए अपनी शक्तियों और दायित्त्वों के निर्वहन में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशों के अनुसार सीएलयू के कार्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और कैशलेस ट्रांजैक्शन सुनिश्चित करने के लिए जीएमडीएम द्वारा ऑनलाईन सीएलयू प्रदान करने की सुविधा आज से शुरू की गई है। इसका तात्पर्य है कि अब जीएमडीए के अधिकार क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति ऑनलाईन आवेदन करके घर बैठे सीएलयू प्राप्त कर सकता है। राज्य सरकार द्वारा 26 फरवरी, 2018 को जारी की गई अधिसूचना में जीएमडीए के सीईओ को वे सभी शक्तियां प्रदान की गई हैं जो नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग के निदेशक के पास हैं। इस नई प्रणाली में व्यक्ति को अपने आपको लॉग-इन तथा रजिस्टर करना होगा जिसमें उसे ऑनलाइन अदायगी करने के साथ-साथ आवश्यक सूचनाएं जैसे जिस जगह का सीएलयू लेना है उसकी लोकेशन आदि देनी होगी। यह सारी प्रक्रिया शुरू से लेकर आखिर तक पेपरलेस होगी और आवेदक प्रतिदिन के आधार पर अपने आवेदन अथवा फाईल को ट्रैक कर सकेगा। यही नहीं, विभाग भी प्रतिदिन डैशबोर्ड पर देख पाएगा कि कितनी फाईलें लंबित हैं। इसमें किसी स्तर पर किसी प्रकार की अनावश्यक देरी किए जाने पर संबंधित अधिकारी को इलैक्ट्रॉनिक रूप से एसएमएस भेजने का प्रावधान भी है। आवेदकों की सुविधा के लिए जीएमडीए की वेबसाइट पर फार्म भरने तथा जमा करवाने के बारे में दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं पर फाईल की जांच करने की प्रक्रिया, संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की चैकलिस्ट,सीएलयू यूजर मैनुवल और नमूने के तौर पर भरा हुआ सीएलयू फार्म भी आवेदक की मदद के लिए उपलब्ध होगा। नगर एवं ग्राम योजनाकार विभाग के निदेशक कार्यालय से प्राप्त डाटा को भी डिजिटाइज किया जा रहा है ताकि पहले से दिए गए सीएलयू का ऑनलाईन रिकार्ड तैयार किया जा सके। कोई भी व्यक्ति इस प्रणाली को ऑनलाईन सर्विसिज टैब के माध्यम से जीएमडीए की वैबसाईट www.gmda.gov.in पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाकर एक्सेस कर सकता है। जल्द ही इसी तर्ज पर जीएमडीए द्वारा बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति तथा आक्युपेशन सर्टिफिकेट जारी करने की सेवाओं को भी ऑनलाईन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana: GMDA will offer online CLU
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurujram news, gurgaum metropolitan development authority, gmda, change of land use, chief minister manohar lal, cashless transactions, gmdagovin, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved