• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

राजभवन में मनाया गया हरियाणा दिवस समारोह , देखें तस्वीरें

चण्डीगढ़ । हरियाणा राजभवन में राज्य स्तरीय हरियाणा दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया गया। समारोह का शुभारम्भ हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधिवत् दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इसके बाद गांधी जी का पसंदीदा वैष्णवजन गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत की गई। पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर भी समारोह में विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में प्रथम लेडी गर्वनर श्रीमति सरस्वति देवी भी उपस्थित रही। हरियाणा के राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों को इस शुभ अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश ने अपने गठन के बाद प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। 1966 में जब हरियाणा बना तो यह मरूस्थलीय प्रदेश था जिसकी गिनती अब देश के विकसित राज्यों में होती है। मुख्यमंत्री हरियाणा प्रदेश वासियों को हरियाणा दिवस की बधाई दी और प्रदेश के सभी नागरिको से अपील की कि वें आगे हरियाणा को नवीन तकनीक व प्रौद्योगिकी से लैस दुनिया का सर्वाधिक विकसित क्षेत्र बनाने का संकल्प लें। इस अवसर पर बहुरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, जिनकी शुरूआत हरियाणवी नृत्य धमाल से की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कडी में ही बिहार और छत्तीसगढ के लोकनृत्य ‘‘छाव‘‘ की प्रस्तुति बेहद मनमोहक रही। उत्तर प्रदेश के लोकनृत्य मयुर, बरसाना की होली, पंजाब के नृत्य लुड्डी राजस्थानी और हरियाणवी नृत्य ‘लूर‘ की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बार-बार तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया है। इसके साथ-साथ राजस्थान के भवई नृत्य की प्रस्तुति भी बेहद मनमोहक रही। इनके अलावा हरियाणा वंदना, हरियाणा का विकास के गीत और संकल्प गीत विशेष आकर्षन का केन्द्र रहे जिनमें हरियाणा की विकास यात्रा प्रस्तुत की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Day celebrations held in Raj Bhavan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana rajbhawan, haryana governor satyadev narayan arya, chief minister manohar lal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved