चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान प्रदेश के सरकारी कालेजों में पढऩे वाली छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए थिएटर, पेंटिंग, शिल्प कार्यशालाओं आदि का आयोजन करवाया जाएगा। इस प्रकार के आयोजनों पर राज्य के 148 सरकारी कालेजों में 1.70 करोड़ रूपए की राशि खर्च की जाएगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार छात्राओं की अव्यक्त प्रतिभा को बाहर लाकर उसका विकास करना और कौशल में वृद्धि करना चाहती है। उन्हें उनकी रुचि के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा और विभिन्न कानूनों दहेज, शादी, संपत्ति अधिकार, यौन उत्पीडऩ, कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित कानूनों के बारे और नियमों, महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य और स्वच्छता के मुद्दों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope