• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 दिवसीय सिंगापुर दौरे पर, जंगल सफारी और इंफ्रास्ट्रक्चर मॉडल का करेंगे अवलोकन

Haryana CM Nayab Saini on 3-Day Singapore Visit; To Study Jungle Safari and Infrastructure Models - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर के आधिकारिक दौरे पर हैं। सीएमओ हरियाणा के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस संबंध में जानकारी साझा की गई है। सीएमओ ने पोस्ट करते हुए लिखा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी 4 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर हैं। इस दौरान वे एसआईएनजी (सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम) के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।" बताया गया कि मुख्यमंत्री इस दौरे के दौरान सिंगापुर के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक तकनीक का अवलोकन करेंगे। सिंगापुर अपने शहरी नियोजन, स्मार्ट सिटी मॉडल और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जाता है। हरियाणा सरकार इन मॉडलों को प्रदेश में लागू करने की संभावनाएं तलाश रही है।
कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम को सिंगापुर बिज़नेस फोरम द्वारा आयोजित डिनर कार्यक्रम में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों, निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान हरियाणा में निवेश की संभावनाओं और औद्योगिक विकास को लेकर चर्चा होगी। राज्य सरकार का फोकस विदेशी निवेश को आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर है।
दौरे का एक अहम हिस्सा हरियाणा में प्रस्तावित जंगल सफारी प्रोजेक्ट से जुड़ा है। मुख्यमंत्री देर शाम सिंगापुर सफारी का भी अवलोकन करेंगे।
गौरतलब है कि हरियाणा सरकार गुरुग्राम और नूंह के अरावली क्षेत्र में करीब 10 हजार एकड़ में दुनिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना पर काम कर रही है। सिंगापुर की नाइट सफारी और रिवर सफारी को दुनिया में सबसे सफल मॉडल माना जाता है। मुख्यमंत्री इसी मॉडल का अध्ययन कर उसे हरियाणा के प्रोजेक्ट में शामिल करने पर विचार करेंगे।
एसआईएनजी फोरम भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक और तकनीकी सहयोग को बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस फोरम में हरियाणा की भागीदारी से प्रदेश को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मैप पर और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana CM Nayab Saini on 3-Day Singapore Visit; To Study Jungle Safari and Infrastructure Models
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nayab singh saini, singapore visit, haryana government, sing forum, jungle safari project, aravalli hills, gurugram, nuh, smart city model, foreign investment, infrastructure development, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved