चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल जम्मू एवं कश्मीर
में गत दिनों शहीद हुए हरियाणा के बेटे परगट सिंह की श्रद्धांजलि में सभा शामिल हुए।
यह श्रद्धाजंलि सभा करनाल के कलंदरी गेट स्थित डेरा कार सेवा में आयोजित की गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद परगट सिंह के परिजनों को राज्य सरकार की ओर
से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है और उनकी पत्नी को नौकरी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि उनके शहीद होने
से परिवार के साथ-साथ देश व प्रदेश को भी क्षति हुई है। इस दुख की घडी में प्रदेश सरकार
उनके परिवार के साथ खड़ी है।
गौरतलब है कि शहीद परगट सिंह करनाल
के रंबा गांव के रहने वाले थे। उनके परिजनों ने डेरा कारसेवा, करनाल में शनिवार को
आयोजित की। मुख्यमंत्री सहित खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव
काम्बोज,असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क,घरौंडा के विधायक एवं हैफेड़ के चेयरमैन
हरविन्द्र कल्याण,नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी,ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, केडीबी
के मानद सचिव अशोक सुखीजा, शुगर फैड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया,भाजपा प्रदेश महामंत्री
एडवोकेट वेदपाल,जिलाध्यक्ष जगमोहन आंनद,महामंत्री योगेन्द्र राणा, बाबा सुखा सिंह,
सरदार गुरविंद्र सिंह सहित ने शहीद के चित्र फूल अर्पित श्रद्धाजंलि दी।
दिल्ली फिर शर्मसार - 13 साल की मासूम से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
आईपीएल 2022 - कड़े मुकाबले के बीच लखनऊ ने केकेआर को दो रन से दी शिकस्त
रूस ने जवाबी कार्रवाई में 34 फ्रांसीसी राजनयिकों को निकाला
Daily Horoscope