चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य स्तरीय गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2018 को
अंबाला में आयोजित करने का निर्णय लिया है, जहां हरियाणा के राज्यपाल प्रो०
कप्तान सिंह सोलंकी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी सायं चंडीगढ़ में ‘एट
होम’ भी होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक में राष्ट्रीय ध्वज
फहराएंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक
सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा
विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल गणतन्त्र दिवस पर हिसार में तथा हरियाणा
विधानसभा की उपाध्यक्ष संतोष यादव भिवानी में राष्ट्रीय ध्वज
फहराएंगी।
हरियाणा
के शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा गणतन्त्र दिवस पर गुरुग्राम में,
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पानीपत में, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
श्री ओम प्रकाश धनखड़ रेवाड़ी में, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसी प्रकार, लोक निर्माण (भवन
एवं सडक़) मंत्री नरबीर सिंह करनाल में, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री
कविता जैन झज्जर में तथा परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार कैथल
में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
उद्योग एवं
वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल सिरसा में, सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर फरीदाबाद में, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री
कृष्ण कुमार नूहं में, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
राज्य मंत्री कर्णदेव काम्बोज जींद में, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी
राज्य मंत्री बनवारी लाल चरखी दादरी में, खान एवं भू-विज्ञान राज्य
मंत्री नायब सिंह यमुनानगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उन्होंने
बताया कि विधायक (मुख्य सचेतक) ज्ञान चंद गुप्ता सोनीपत में
राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
उन्होंने बताया
कि अंबाला के मंडल आयुक्त विवेक जोशी पंचकूला में, फरीदाबाद की मंडल
आयुक्त अनुपमा पलवल में, गुरुग्राम के मंडल आयुक्त डी.
सुरेश ने महेंद्रगढ़ में तथा हिसार के मंडल आयुक्त राजीव रंजन
फतेहाबाद में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
यदि
उपरोक्त महानुभावों में से कोई उक्त स्थानों पर किन्ही कारणों से नहीं
पहुंच पाता तो वहां सम्बंधित उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। उप-मण्डल
मुख्यालयों पर सम्बन्धित उप-मण्डल अधिकारियों (नागरिक) द्वारा तथा तहसील
मुख्यालयों (जहां तहसील मुख्यालय भिन्न है) पर तहसीलदार द्वारा राष्ट्रीय
ध्वज फहराया जाएगा।
आईपीएल 2023 : मार्क, मेयर्स की धमाकेदार 73 रन की मदद से लखनऊ ने दिल्ली को हराया...यहां देखें मैचों का हाल
मॉर्निंग हैडलाइंस : पश्चिमी बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की गोली मार कर हत्या
कर्नाटक : सड़क हादसे में महाराष्ट्र के नवविवाहित जोड़े की मौत
Daily Horoscope