• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा सीएम खट्टर 101 उपहार नीलामी में बेचेंगे, पैसा बाढ़ राहत कार्यों में खर्च होगा

Haryana CM Khattar will sell 101 gifts in auction, the money will be spent in flood relief work - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री उपहार योजना के दूसरे चरण में सीएम मनोहर लाल को मिले उपहार नीलामी से बेचे जाएंगे। इनसे प्राप्त राशि को बाढ़ राहत कार्यों में खर्च किया जाएगा। इससे पहले भी मुख्यमंत्री को मिले उपहारों की नीलामी की गई थी। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि दूसरे चरण में 101 उपहारों की नीलामी की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल https://cmuphaarhry.com/ पर 15 अगस्त, 2023 तक बोली लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण करके इन उपहारों की नीलामी में भाग ले सकता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा उपहारों से प्राप्त धनराशि को बाढ़ राहत कार्यों में खर्च करने का फैसला लिया गया है। डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री उपहार पोर्टल पर हर उपहार के साथ उसकी बेस राशि अंकित की गई है। कोई भी व्यक्ति निर्धारित राशि से ऊपर बोली लगाकर अपने सामर्थ्य अनुसार धनराशि भी दे सकता है और उपहार खरीद सकता है। ऐसे बोली दाताओं को मुख्यमंत्री स्वयं अपने कर कमलों से उपहार को ससम्मान भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि बोली दाता चाहे तो वह उपहार कूरियर से भी प्राप्त कर सकता है।
मुख्यमंत्री की सोच है कि लोगों को समाज के कल्याणार्थ सहयोग करने में आगे आना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे इसमें बढ़ चढ़ कर भाग लें और सामर्थ्य अनुसार धनराशि देकर सामाजिक कार्यो में सहयोग कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक संस्थाओं या व्यक्तियों द्वारा सम्मान स्वरूप भेंट किए गए उपहारों को नीलाम करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक पोर्टल बनाया हुआ है। इसके पहले चरण में 51 उपहारों की नीलामी की गई। इन उपहारों प्राप्त इस सहयोग राशि को मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया गया था और इसे जनकल्याण के कार्यों पर खर्च किया गया।

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana CM Khattar will sell 101 gifts in auction, the money will be spent in flood relief work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, chief minister uphaar yojana, auction, gifts, cm manohar lal, flood relief works, previous auction, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved