• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा सीएम खट्टर ने बेचे लोगों से मिले उपहार, बोले- जन कल्याण पर खर्चेंगे पैसा

Haryana CM Khattar sold gifts received from people, said - money will be spent on public welfare - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें विभिन्न कार्यक्रमों में सामाजिक संस्थानों और व्यक्तियों की ओर से सम्मान स्वरूप मिले उपहारों को पहले चरण में 1 करोड़ 14 लाख 95 हजार रुपए में बेचा है। उपहारों से मिली राशि को सहयोग राशि का नाम दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सहयोग राशि देने वाले लोगों को ये उपहार वितरित किए। इस अवसर पर मनोहर लाल ने कहा कि इन उपहारों से प्राप्त सहयोग राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की गई है। इसे जनकल्याण कार्यों पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहाकि समाज के प्रबुद्ध लोगों को समाज सेवा के भाव से जन कल्याण में जोड़ने हेतु यह पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री राहत कोष से जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने के लिए भी व्यवस्था बनाई गई है। इसके लिए एक पोर्टल बनाया हुआ है और जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी उनके पास सहायता के लिए आए आवेदनों पर निर्णय लेकर एक निश्चित राशि वितरित करती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र भी एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर सरकार के अलावा समाज के सहयोग की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से हमने शिक्षण संस्थानों से एलुमनाई मीट करने का अनुरोध किया। ताकि उस शिक्षण संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर चुके नागरिक सेवा भाव से अपने शिक्षण संस्थान को आगे बढ़ाने के लिए कुछ सहयोग करें। आज हमें शिक्षा क्षेत्र में सेल्फ फाइनेंस एजुकेशन मोड पर जाने की जरूरत है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार समाज के वंचित वर्ग का उत्थान कर उन्हें आगे बढ़ाकर समाज में मुख्यधारा से जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि जन कल्याण के लिए सरकार के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध वर्ग को भी आगे आकार सरकार का सहयोग करना होगा, तभी समाज प्रगति करेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल, सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक कुलदीप सैनी, संयुक्त निदेशक (प्रशासन) गौरव गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से हुई उपहार वितरण की शुरुआतः
मनोहर लाल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा राहुल राव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा प्रवीन गर्ग और अर्जुन रथ की आकृति विकास गर्ग के प्रतिनिधि मयंक गर्ग को सौंपी। जबकि, राम जन्म भूमि मंदिर की प्रतिमा अभिजीत सिंह, कामाख्या देवालय की आकृति अनिल मित्तल और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की थ्री-डी प्रिंटेड प्रतिमा ऐश्वर्य महाजन को सौंपी। अन्य लोगों को भी मुख्यमंत्री ने उपहार वितरित किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana CM Khattar sold gifts received from people, said - money will be spent on public welfare
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, cm manohar lal khattar, chandigarh, ias amit agrawal, osd bhupeshwar dayal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved