चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि वह अपने राज्य की सीमा से लगते दिल्ली के 17 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे। खट्टर ने यहां मीडिया से कहा, "हमें मुख्य रूप से हरियाणा की सीमा से लगी 17 सीटों पर प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई है।" ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अभियान की शुरुआत 27 जनवरी से होने की संभावना है। उन्होंने कहा, "हमें अभी तक अभियान का शेड्यूल (पार्टी से) नहीं मिला है।" मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगली सरकार बनाएगी।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
--IANS
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope