राष्ट्रपति ने कहा कि हरियाणा सहित हमारे देश के सभी राज्यों
के उद्यमी किसान अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए हमें अनाज फल-फूल व
डेयरी उत्पादन का प्रचुर मात्रा में उत्पादन कर रहे हैं। पशुपालन, मत्स्य
पालन, मूर्गी पालन में भी किसानों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
राष्ट्रपति ने सभी महिला किसानों को इसके लिए बधाई भी दी। इसके अलावा
उन्होंने कृषि रत्न पुरस्कार प्राप्त करवाने में सहायता करने वाले
व्यक्तियों, संस्थाओं को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे सफल किसानों से
दूसरे किसानों को सफलता मिलती है और लगातार चार बार कृषि नेतृत्व शिखर
सम्मेलन का आयोजन कर हरियाणा देश का एग्री लीडर बना है।
उन्होंने
कहा कि वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश में आयोजित कृषि कुंभ में हरियाणा ने
पार्टनर राज्य के रूप में भागीदारी की थी। साथ ही इजराईल, ब्राजील व
नीदरलैंड जैसे देश सहभागी देश थे। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें इस बात की
खुशी है कि हरियाणा ने इन देशों के साथ उत्कृष्टता केेंद्र खोले हैं।
उन्हें इस बात की खुशी है कि इस एग्री समिट में 14 देशों के प्रतिनिधियों
ने भाग लिया है और डेढ़ लाख से अधिक हरियाणा के किसानों ने इस मेले का दौरा
किया है और यहां पर लगी कृषि की प्रदर्शनी में कृषि व किसान कल्याण की नई
तकनीकों की जानकारी ली है।
पिछले चार वर्षों के दौरान हरियाणा
सरकार द्वारा प्रदेश में किए जा रहे समग्र विकास की सराहना करते हुए
राष्ट्रपति ने कहा कि हरियाणा को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 में
सर्वश्रेष्ठ राज्य का खिताब मिला है। इसके अलावा हरियाणा के लोग बेटी बचाओ
अभियान सहित महिला सशक्तिकरण के अन्य सभी प्रयासों में सरकार के साथ मिलकर
राज्य में बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक आंकलन के अनुसार वर्ष 2011
की जनगणना के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में एक हजार बेटों के पीछे
लड़कियों की संख्या मात्र 830 थी तो अब यह संख्या बढकऱ 914 तक पहुंच गई है।
राष्ट्रपति ने कहा कि सोनीपत जिला के 16 गांवों में बेटियों की संख्या एक
हजार से उपर है। यह समाज में बदलाव की नई जागृति का प्रमाण है। उन्होंने इस
सफलता के लिए इन गांवों के लोगों तथा जिला प्रशासन सोनीपत के अधिकारियों
की भी प्रशंसा की।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope