• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मध्य प्रदेश विधान सभा में हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का स्वागत

Haryana Assembly Speaker Harvinder Kalyan Welcomed at the Madhya Pradesh Legislative Assembly - Chandigarh News in Hindi

चण्डीगढ़। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को भोपाल पहुंचकर मध्य प्रदेश विधान सभा की कार्यवाही देखी। इससे पूर्व श्री कल्याण मध्य प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निमंत्रण पर भोपाल स्थित बोट क्लब पहुंचे, जहां वे पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित शिकारा नाव के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। यहां पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय विभाग और विधान सभा अध्यक्ष पद के कार्यों को लेकर गहन चर्चा हुई। इस चर्चा के दौरान श्री कल्याण ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग प्रत्यक्ष रूप से आम आदमी से जुड़ा विभाग है। विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के साथ साथ नागरिकों की जरूरतों को पूरा करना भी इस विभाग का दायित्व है। अधिकारी निष्ठाभाव से कार्य करके ही इन जिम्मेदारियों पर खरा उतर सकते हैं। इस दौरान विधान सभा की तर्ज पर नगर निगम में अध्यक्ष पद के सृजन पर भी चर्चा हुई।इस यात्रा के दौरान श्री कल्याण भोपाल में शहीदों की याद में स्थापित शौर्य स्मारक पर भी गए। यहां उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए विजिटर रजिस्टर में लिखा कि यह एक अति प्रेरणादायी स्थल है। इसके भ्रमण से प्रत्येक व्यक्ति में देश प्रेम और देश भक्ति की भावना प्रबल होती है। इस दौरे पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की धर्मपत्नी श्रीमती रेशमा कल्याण भी उनके साथ मौजूद रहीं। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने श्रीमती कल्याण का स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Assembly Speaker Harvinder Kalyan Welcomed at the Madhya Pradesh Legislative Assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana assembly, speaker, harvinder kalyan, madhya pradesh, legislative assembly, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved