• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में यूपी सीएम से मिले हरियाणा विधानसभाध्यक्ष गुप्ता, लेकिन क्यों…यहां पढ़ें

Haryana Assembly Speaker Gupta met UP CM in Lucknow, but why… read here - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ के कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी के आवास पर हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा और उत्तर प्रदेश की विकास परियोजनाओं, धार्मिक पर्यटन, राजनीतिक विषयों पर गंभीर चर्चा हुई। लखनऊ पहुचंने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश माहना और वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता का स्वागत किया। इससे पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने प्रयागराज पहुंच त्रिवेणी संगम पर स्नान किया। अपनी इस यात्रा के दौरान गुप्ता ने अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पहुंच बाबा विश्वनाथ के भी दर्शन किए।
गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। इसके लिए उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बधाई भी दी। गौरतलब है कि ज्ञानचंद गुप्ता 30 साल बाद अयोध्या पहुंचे। इससे पहले उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में भाग लेते हुए 1991 और 1992 में रामलला के दर्शन किए थे। वर्ष 1991 में आंदोलन में भाग लेते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उन्होंने 10 दिन आगरा की सेंट्रल जेल में बिताने पड़े थे। इसके बाद 1992 में भी उन्होंने आंदोलन में बढ़-चढ़ भाग लिया था। इस दौरान वे 6 दिसंबर की घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे।
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से पंजाब की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य होने के साथ-साथ कृषि, उद्योग और महान सांस्कृतिक विरासत वाला प्रदेश है। पंजाब में कानून व्यवस्था और शांति यहां के विकास के लिए अनिवार्य है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को उत्तर प्रदेश में चल रही ‘एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के बारे में जानकारी दी। गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भी एक ब्लॉक-एक उत्पाद योजना शुरू की गई है।
इस योजना के तहत 143 खंडों में 4000 एकड़ भूमि पर उत्पाद या सेवा विशेष के क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। इसके लिए राज्यभर में भूमि पार्सल की पहचान कर ली गई है। इससे 10 हजार से ज्यादा इंटरप्रन्योरशिप स्थापित होंगे। सरकार का अनुमान है कि इस योजना से 25 हजार करोड़ से 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो सकेगा तथा इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 3 लाख लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Assembly Speaker Gupta met UP CM in Lucknow, but why… read here
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana assembly, speaker gyan chand gupta, up cm yogi aditya nath, lucknow, chandigarh, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved