चंडीगढ़| हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके भूपिंदर सिंह हुड्ड़ा ने सोमवार को कहा कि राज्य में मुख्य मुकाबला सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच है और इसमें कांग्रेस विजयी होगी। हुड्डा ने अपने गृहनगर में मीडियाकर्मियों से कहा कि प्रदेश में जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल से कोई फर्क नहीं पड़ता। यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है और कांग्रेस जीतेगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विपक्ष के नेता हुड्डा रोहतक जिला में अपने गढ़ गढ़ी सांपला-किलोई से फिर चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हुड्डा को लगता है कि राज्य में भारी बेरोजगारी के कारण कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा से आगे है। अनुमान के अनुसार राष्ट्रीय बेरोजगारी औसत 8.4 प्रतिशत के मुकाबले राज्य में 28.7 प्रतिशत बेरोजगारी है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर 1.83 करोड़ मतदाता हैं।
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope