• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Haryana Assembly Election : मनोहर लाल खट्टर सरकार के सभी मंत्री पीछे

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर सरकार के सिर्फ एक मंत्री को छोडक़र बाकी सभी मंत्री हार की ओर बढ़ चले हैं। भारतीय जनता पार्टी भाजपा के लिए सबसे बुरी खबर यह है कि राज्य इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला अपनी तोहाना सीट से नवगठित जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार देवेंदर सिंह बबली से पीछे चल रहे हैं। खट्टर को हालांकि स्पष्ट बढ़त मिल चुकी है और करनाल सीट से उनका जीतना तय हो गया है।

वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु अपनी नारनौद सीट से जेजेनी के राम कुमार गौतम से पीछे चल रहे हैं। गौतम भाजपा के पूर्व विधायक हैं। शिक्षा और भाषा मंत्री राम बिलास शर्मा अपनी महेंद्रगढ़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह से पीछे चल रहे हैं। इसी तरह कृषि, विकास एवं पंचायत मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ अपनी बादली सीट से कांग्रेस के कुलदीप वत्स से पीछे चल रहे हैं।

परिवहन मंत्री किशन लाल पंवार इसराना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बलबीर सिंह से पीछे चल रहे हैं। हालांकि यहां लड़ाई कांटे की है और दोनों उम्मीदवार के बीच मतों का अंतर बहुत कम है। कला एवं संस्कृति, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन अपनी सोनीपत सीट से कांग्रेस के सुरेंदर पंवार से पीछे चल रही हैं।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल अपनी जगधारी सीट से कांग्रेस के अकरम खान से पीछे चल रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी बसपा के आदर्श पाल सिंह भी कांग्रेस और भाजपा दोनों उम्मीदवारों को इस सीट पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana Assembly Election : All ministers of Manohar Lal Khattar government are behind
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana assembly election, all ministers, manohar lal khattar government, cm khattar, haryana, bjp, congress, om prakash dhankar, babita phogat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved