चंडीगढ़। हरियाणा में सोमवार को होने वाले विधानसभा चुनावों में 20 से 29 आयु वर्ग के करीब 22 फीसदी मतदाता मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। ऐसा सामाजिक विश्लेषकों का मानना है। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 40,67,413 मतदाता 20 से 29 आयु वर्ग के हैं और 44,92,809 मतदाता 30 से 39 आयु वर्ग समूह के हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
1.83 करोड़ मतदाताओं में से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 3,82,446 है। राज्य में 80 से ज्यादा आयु वर्ग में 4,18,961 मतदाता हैं। 40 से 49 आयु वर्ग में कुल 35,67,536 मतदाता हैं। 50 से 59 आयु वर्ग में 27,90,783 मतदाता, 60-69 आयु वर्ग में 17,39,664 मतदाता और 70-79 आयु वर्ग में 8,22,958 मतदाता हैं।
राज्य में पुरुष मतदाता 98.7 लाख और महिला मतदाता 85.1 लाख हैं और थर्ड जेंडर में 252 मतदाता हैं। 19,578 मतदान केंद्र में से 153 सहायक मतदान केंद्र हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि प्रचार अभियान का मकसद बड़ी संख्या में मतदाताओं को बाहर लाना और 21 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों के लिए अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित करने पर है।
Nirbhaya Gangrape Case : दोषी अक्षय को सताया मौत का डर! फांसी से बचने के लिए दी ये अजीब दलीलें
राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पारित कराने के लिए रणनीति बनाने में जुटी भाजपा
भारत ने नागरिकता संशोधन बिल पर USCIRF की टिप्पणी को बताया अनावश्यक और गलत
Daily Horoscope