• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा और आस्ट्रेलिया स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा क्षेत्र में करेंगे सहयोगः विज

Haryana and Australia will cooperate in health, transport, education sector: Vij - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़/कैनबरा। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आस्ट्रेलिया के कैनबरा में शुक्रवार को सिटी सर्विसेज और परिवहन मंत्री क्रिस्टोफर जेम्स स्टील से मुलाकात की। इस दौरान हरियाणा और आस्ट्रेलिया के बीच विभिन्न विषयों पर सहयोग के संबंध में चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। इनमें मुख्यतः स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा शामिल हैं। इस मुलाकात के दौरान आस्ट्रेलिया के सिटी सर्विसेज और परिवहन मंत्री क्रिस्टोफर जेम्स स्टील ने हरियाणा के साथ उपरोक्त क्षेत्रों में सहयोग करने की इच्छा जताई। बैठक के दौरान विज ने क्रिस्टोफर जेम्स स्टील को हरियाणा आने का निमंत्रण दिया। इस पर जेम्स स्टील ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए हरियाणा आने की इच्छा जताई। मुलाकात के दौरान स्टील ने विज से कहा कि वे भविष्य में हरियाणा के साथ मिलकर काम करने की इच्छा रखते हैं ताकि परस्पर संबंधों को ओर अधिक प्रगाढ किया जा सकें। उल्लेखनीय है कि शॉर्टटर्म रोजगारपरक पाठयक्रमों के लिए आस्ट्रेलियन सरकार के साथ हरियाणा के विभिन्न संगठनों व निकायों के बीच समझौते करने पर विचार-विमर्श हो चुका है जिसके जल्द ही सिरे चढने की उम्मीद की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haryana and Australia will cooperate in health, transport, education sector: Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, canberra, haryana home minister, anil vij, city services, transport minister, christopher james steele, cooperation, haryana, australia, health, transport, education, discussion, deliberations, various subjects, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved