चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव 2019 में राज्य में कुल 19442 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें शहरी क्षेत्र में 5511 और ग्रामीण क्षेत्र में 13931 मतदान केंद्र हैं। 19425 रेगुलर और 17 सहायक मतदान केंद्र हैं। 1020 बूथों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। रविवार दिनांक 12 मई को प्रातः 7 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान होगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इन्द्र जीत ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 मई को चुनाव करवाने के लिए लगभग सवा लाख अधिकारी/कर्मचारी प्रत्यक्ष रुप से चुनावी डयूटी पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि 82754 पोलिंग स्टाफ, 9911 पीडब्ल्यूडी वॉलंटियर्स, 9227 माइक्रो ऑबर्जवर, 1634 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 900 जोनल मजिस्ट्रेट, रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, 7760 ड्राइवर सहित वाहन, जिला निर्वाचन अधिकारी, नोडल अधिकारियों, ऑबर्जवर्स के साथ लगभग 10737 स्टाफ तथा 2000 अतिरिक्त कर्मचारी चुनावी डयूटी में लगाए गए हैं। इसके अलावा, 537 फ्लाइंग स्कवॉड टीमें मतदान कार्य के लिए लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि टोल फ्री नंबर- 1950 पर भी 128 कर्मचारियों की डयुटी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के लिए राज्य में 22819 कंट्रोल युनिट, 44374 बैलेट युनिट और 24451 वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण और घटना-मुक्त चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयारियां की गई हैं। चुनाव ड्यूटी के लिए कुल 67,000 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तौर पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 95 कंपनियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, प्रदेश में कड़ी चौकसी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य पुलिस के 33340 कर्मी, 11750 होमगार्ड, 8063 विशेष पुलिस अधिकारी और 5788 पुलिस ट्रेनिज को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है।
डॉ. इन्द्र जीत ने बताया कि 23 अप्रैल 2019 को प्रकाशित संशोधित मतदाता सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 1 करोड़ 80 लाख 56 हजार 896 मतदाता हैं, जिनमें 1 लाख 5 हजार 859 सर्विस वोटर और 104534 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 97 लाख 16 हजार 516 पुरुष मतदाता, 83 लाख 40 हजार 173 महिला मतदाता और 207 ट्रांसजेडर मतदाता हैं।
उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के लिए हरियाणा में 223 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 11 महिला उम्मीदवार हैं। अधिकतम 29 उम्मीदवार सोनीपत में और सबसे कम 16 उम्मीदवार करनाल में हैं।
PM मोदी ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की दी शुभकामनाएं
इतिहास में पहली बार किसान 26 जनवरी को रैली कर रहे हैं: राहुल गांधी
BJP ने बंगाल में जय श्रीराम नारे के चक्रव्यूह में ममता को फिर उलझाया?
Daily Horoscope