• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरिद्वार सदियों से आस्था का केंद्र है और आस्था के केंद्र पर कोई भी जा सकता है : अनिल विज

Haridwar has been a centre of faith for centuries and anyone can visit this centre of faith: Anil Vij - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर संजय राउत के जयचंद के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हरियाणा, दिल्ली व बिहार विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की और अब महाराष्ट्र में बीएमसी का चुनाव हुआ है जिसमें भाजपा जीती है क्योंकि मोदी जी ने झूठे वायदों की राजनीति को दरकिनार करके विकास की राजनीति शुरू की है और जनता ने उसका असर दिखाया है। विज ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब जहां-जहां चुनाव होंगे विपक्षी दलों के चुनावी कार्यालय बंद होते जाएंगे। विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं, हरिद्वार में हर की पौडी पर विवादित पोस्टर लगाने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि ऐसा किसी शरारती तत्व ने किया है जो निंदनीय है। हरिद्वार सदियों से आस्था का केंद्र है और आस्था के केंद्र पर कोई भी जा सकता है। आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में भाजपा मंत्री पर एफआईआर व आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना लापता के पोस्टर लगाने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी एक लापता पार्टी है जो लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके छिप जाते हैं। इनमें सच्चाई का सामना करने की हिम्मत नहीं है और लोगों की भावनाओं को भड़काकर आपस में द्वंद्व करवाना इनका खेल रहता है। विज ने कहा कि समस्त आम आदमी पार्टी को माफी मांगनी चाहिए और इस प्रकार से बेअदबी की सजा इन्हें मिलनी चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Haridwar has been a centre of faith for centuries and anyone can visit this centre of faith: Anil Vij
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anil vij, bmc election results 2026, sanjay raut, traitor remark, bjp victory, politics of development, narendra modi, opposition defeat, haryana minister, maharashtra politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved