• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के हांसी में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल

Gym Owner Shot Dead in Hansi, Haryana; Young Woman Also Injured - Chandigarh News in Hindi

हांसी। हरियाणा के हांसी में गुरुवार सुबह एक जिम संचालक की हत्या से सनसनी फैल गई। हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इस दौरान, एक अन्य युवती भी गोलीबारी में घायल हुई है। जानकारी सामने आई कि हांसी के फव्वारा चौक के पास गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक सवार हमलावरों ने जिम संचालक पर अंधाधुंध फायरिंग की। हमलावरों ने 5 सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए, जिनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय जिम संचालक चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए।
फायरिंग के दौरान वार्म-अप कर रही शिखा नाम की युवती छर्रे लगने से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की पूरी गतिविधि कैद होने की बात सामने आई है। तस्वीरों में देखा गया कि बाइक सवार दोनों युवकों अपने मुंह ढक रखे थे। एक ने हेलमेट पहना था और दूसरे ने कपड़े के मुंह को बांध रखा था। कोई कुछ समय पाता, तब तक बाइक पर पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर जिम संचालक पर गोलियां बरसा दीं।
वीडियो में फायरिंग के दौरान अन्य लोगों को वहां से भागते हुए देखा गया, जबकि आरोपी हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गए। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिम संचालक की कुछ दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। हत्याकांड के बाद शहर में दहशत का माहौल है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gym Owner Shot Dead in Hansi, Haryana; Young Woman Also Injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gym owner, shot dead, hansi, haryana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved