चंडीगढ़। जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने के लिए रविवार को विस्तृत जिला कार्यकारिणी की बैठक में महामंथन हुआ। जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मुख्य वक्ताओं ने राष्ट्रीय और प्रदेश आलाकमान द्वारा संगठन को लेकर दिए गए सभी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए गंभीरता से काम करने की बात कही। बैठक शुरू होने पर सभी नेताओं ने केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने पर देश और प्रदेशवासियों का आभार जताया। कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष कमल यादव ने मुख्य अतिथि कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा. सुधा यादव और संतोष यादव का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
विस्तृत जिला कार्यकारिणी के पहले सत्र में बोलते हुए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिला से लेकर शक्ति केन्द्र स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय करना है। उन्होंने कहा कि संगठन का काम सामूहिक जिम्मेदारी का काम है। हम सबकों अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। गुर्जर ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ना तो किसानों की जमीन को छोड़ा और ना ही फसल की कीमत दी। कांग्रेस ने किसानों की जमीनों को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास चुनाव में बताने के लिए सिर्फ अतीत में किए गए घोटाले हैं और कलंकित नेतृत्व है जो आज जमानत पर बाहर है।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पहले 50 प्रतिशत फसल बर्बाद होने पर ही किसानों को मुआवजा दिया जाता था, लेकिन किसानों की पीड़ा को पीएम मोदी ने समझा। मोदी जी ने 30 प्रतिशत फसल खराब होने पर किसानों को मुआवजे का हकदार बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि हमने 70 हजार करोड़ रुपये किसानों का कर्ज माफ किया। श्री गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस झूठ बोलती है कांग्रेस ने सिर्फ बड़े-बड़े किसानों के कर्ज माफ किए छोटें किसानों की चिंता कांग्रेस ने नहीं की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासन का गुरुग्राम और फरीदाबाद भुग्तभोगी है। किसानों की जमीन को सेक्शन 4, 6 और 9 लगाकर अवार्ड कर दिया जाता था। करोड़ों की जमीनों को लाखों में लूट लिया जाता था। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नीति बनाकर किसानों की मर्जी से जमीन लेने का काम कर रही है। 10 सालों में हमारी सरकार ने किसी भी किसान की जमीन जबरदस्ती नहीं ली। कांग्रेस ने 10 साल में एक हजार करोड़ रुपये फसल का मुआवजा दिया, जबकि भाजपा ने 10 सालों में 12 हजार करोड़ रुपये फसल खराबी का मुआवजा दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 सालों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना और 2027 तक भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा। भारत सैन्य उपकरण बनाने में आत्म निर्भर हो रहा है आज दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत में स्थिरता भी है और सुरक्षित है, इसलिए दुनिया का सबसे ज्यादा निवेश भारत में आ रहा है। दुनिया का भारत में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा आज दुनिया में भारत मोबाइल बनाने वाला दूसरे नंबर का देश बना है। बच्चों के खिलौने कभी दूसरे देशों से आयात करते थे, लेकिन अब भारत निर्यात कर रहा है। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में भारत ने 10 सालों में जर्मनी जैसे देश को पीछे कर दिया। गुर्जर ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व का कमाल है कि पहली बार दुनिया के कई देशों से हमारा व्यापार रुपये में हो रहा है, जबकि पहले डॉलर में होता था।
गुर्जर ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के समय में जमकर भ्रष्टाचार होता था। मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई और सरकार की योजना का लाभ सीधे लोगों को पहुंचाया। कांग्रेस के शासन में भेदभाव किया जाता था, नौकरियां क्षेत्र के हिसाब से बांटी जाती थी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने 10 सालों में सिफारिश और रिश्वत के आधार पर एक लाख युवाओं को नौकरियां दी, जबकि भाजपा सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर 1 लाख से ज्यादा युवाओं को नौकरियां दी है। कांग्रेस ने 10 सालों में बुढ़ापा पेंशन के 700 रुपये बढ़ाएं, जबकि भाजपा सरकार ने 2000 हजार रुपये बढ़ाए। उन्होंने कहा आज कांग्रेस बुजुर्गों का मसीहा बनने का नाटक कर रही है।
कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संकल्प के साथ मोदी और नायब सरकार के कामों को जनता के बीच लेकर जाएं और लोगों को पार्टी से जोड़ें। उन्होंने कहा कि हम सभी अच्छे और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, हमारे पास लोगों को बताने के लिए पीएम मोदी, पूर्व सीएम मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा कराए गए कार्य हैं।
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
क्या असफलता की ओर अग्रसर हो रही 'रामायण', त्योहारों के सहारे बॉक्स ऑफिस पर टिकने की चुनौती
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
हिमानी शिवपुरी को गृह मंत्री अमित शाह से मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
'ओम: चैप्टर 1' में आईपीएस अफसर बनेंगी साई पल्लवी, बोलीं-राजकुमार सर हर एक्ट्रेस के ड्रीम डायरेक्टर
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
7 नवंबर का पंचांग: पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 9:25 बजे से 10:47 बजे तक रहेगा राहुकाल
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
इस बार 'वर्किंग दीपावली' मनाएंगी सयामी खेर, बोलीं- सेट ही मेरी दूसरी फैमिली है
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
‘मम्मूट्टी-मम्मूट्टी कहते-कहते अब उनके साथ काम कर रही हूं, शायद मैंने ही मैनिफेस्ट कर लिया!’ – साई पल्लवी
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, आज सैनिकों के साथ मनाएंगे त्योहार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने दी दिवाली की शुभकामनाएं : हिंदू समुदाय को बताया राष्ट्रीय ताने-बाने का अभिन्न हिस्सा

एसआईआर विरोधी लड़ाई जारी रखेगी सीजेपी: अभिजीत दिपके
मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इनकी किस्मत, मेष को धन लाभ के संकेत; जानें सभी 12 राशियों का हाल
इंडिया बाइक वीक 2026 की तारीखों का ऐलान, 4 और 5 दिसंबर को पंचगनी में जुटेंगे बाइक प्रेमी
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 08/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope