• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राम रहीम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, जानें-रोहतक जेल में क्यों हो रही बेचैनी

चंडीगढ़। दो साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में रोहतक जेल में बंद गुरमीत राम रहीम के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जेल में राम रहीम की तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम बुलाई थी। राम रहीम की जांच करने वाले एक डॉक्टर ने कहा है कि उसे सेक्स की लत है, इसलिए जेल में उसे बेचैनी हो रही है। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम ने बेहतर महसूस नहीं करने को लेकर शिकायत की थी। राम रहीम ने जेल प्रशासन को बताया था कि उसे बेचैनी महसूस हो रही है। डायबीटीज के अलावा राम रहीम ने दूसरी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बताई थीं। इसके बाद बीते शनिवार को डॉक्टरों की एक टीम उसकी जांच के लिए जेल पहुंची। एक डॉक्टर ने अपनी पहचान छिपाने की शर्त पर बताया, राम रहीम को सेक्स की लत है। जेल में उसे शारीरिक संतुष्टि हासिल करने का मौका नहीं मिल रहा। उसकी बेचैनी की यही वजह है। इसका इलाज हो सकता है, लेकिन देर हुई तो समस्या गंभीर हो सकती है। इस तरह की खबरें आ रही थीं कि राम रहीम ड्रग लेता था। हालांकि, अभी इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। राम रहीम के संगठन डेरा सच्चा सौदा के एक पूर्व सदस्य ने उसको लेकर एक अलग ही दावा किया है। गुरुदास सिंह नाम के एक पूर्व डेरा सदस्य की मानें तो राम रहीम सेक्स टॉनिक भी लेता था। उसने बताया है कि, राम रहीम नियमित तौर पर एनर्जी ड्रिंक्स और सेक्स टॉनिक लेता था। उसके लिए ऑस्ट्रेलिया व अन्य देशों से खास सेक्स टॉनिक मंगाए जाते थे। इनकी मदद से वह अपनी कामवासना बढ़ाकर मासूम लड़कियों के साथ रेप करता था। गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम अपनी ही दो पूर्व शिष्याओं से दुष्कर्म मामले में रोहतक जेल में सजा काट रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gurmeet Ram Rahim is a sex addict, says doctor who examined him in jail
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gurmeet ram rahim, dera sacha sauda chief, gurmeet ram rahim singh, rape case, doctors team, health check up, rohtak jail, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved