• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

हरियाणा अब खेलों का हब बन चुका है: राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने कहा कि हरियाणा अब खेलों का हब बन चुका है। खेल व पुलिस हरियाणा की खेल नीति के कारण एक-दूसरे के पूरक बन गए हैं। पुलिसबलों ने देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है।
राज्यपाल ने सोमवार को मधुबन स्थित एच.ए.पी. के स्टेडियम में 68वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती समूह प्रतियोगिता का विधिवत शुभारम्भ किया। खुशी का इजहार करते हुए रंग-बिरंगे गुब्बारे व आतिशबाजी हवा में छोड़े गए। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक मनोज यादव तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
राज्यपाल ने देशभर से आए पहलवानों व खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए सबसे पहले इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी योग्यता से देश में नाम कमाया है, हरियाणा अब खेलों का हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने अनेक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं जिनका सम्मान करते हुए 49 खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरी दी है। इतना ही नहीं बहुत से खिलाड़ियों को पुलिस में भर्ती किया गया है। ऐसे अनेक खिलाड़ी आज हरियाणा पुलिस की शान बन चुके हैं। अब हरियाणा में खेल एवं युवा मामले मंत्री का दायित्व भी सरदार संदीप सिंह के पास है, जो हॉकी के विख्यात खिलाड़ी रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि खेल के आयोजनों से पुलिस जवानों का मनोबल भी बढ़ता है। खेलों से व्यक्ति में टीम भावना के साथ-साथ कर्तव्य परायणता की भावना विकसित होती है जो किसी भी कार्य के लिए जरूरी है। खेल व्यक्ति को अनुशासन सिखाता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। खेलों के साथ-साथ हरियाणा विभिन्न क्षेत्रों जैसे सेना, कृषि, पशु धन व ऑटोमोबाईल इंडस्ट्रीज में देश का प्रथम राज्य बन गया है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाये गए कार्यक्रमों व योजनाओं को प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रभावी ढंग से लागू किया है, जिससे आज हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है। खेलों में हमारी बेटियों ने भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। यहां तक की सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास का भी नारा दिया है। हम सब को साथ मिलकर देश एवं हरियाणा को उन्नति की राह पर ले जाना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor Satyadev Narayan Arya said, Haryana has now become the hub of sports
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haryana, governor satyadev narayan arya, satyadev narayan arya, hub of haryana games, sports, haryana police, all india police wrestling group competition, director general of police manoj yadav, haryana news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved