• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

Governor of Haryana Administers Oath to Satish Kumar as Chairman of the Haryana Public Service Commission - Chandigarh News in Hindi

-पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रहे उपस्थित चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष के रूप में पद की शपथ दिलाई। सतीश कुमार ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण तथा पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां की उपस्थिति में पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज यहाँ हरियाणा लोक भवन में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ्यूचर की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सचिव पंकज, राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक डॉ. ए.एस. चावला, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह, हरियाणा लोक सेवा आयोग के सदस्य, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा नवनियुक्त हरियाणा लोक सेवा आयोग अध्यक्ष सतीश कुमार के परिजन भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor of Haryana Administers Oath to Satish Kumar as Chairman of the Haryana Public Service Commission
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: satish kumar, haryana public service commission, hpsc chairman, asim kumar ghosh, nayab singh saini, gulab chand kataria, haryana lok bhavan, oath ceremony, haryana government, chandigarh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved