• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने माता मनसा देवी मंदिर में सपरिवार की पूजा अर्चना

Governor Bandaru Dattatreya along with his family offered prayers at Mata Mansa Devi Temple - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज रविवार को माता मनसा देवी मंदिर में सपरिवार माथा टेक पूजा अर्चना की व महामायी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने हवन यज्ञ में आहुति डालकर मातारानी से प्रदेशवासियों के संकटों को दूर करने और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व शांति प्रदान करने की प्र्रार्थना की। राज्यपाल ने शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी के अवसर पर माता मनसा देवी के मंदिर में 21 कन्याओं को भोजन करवाकर माता रानी का आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की बधाई व शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रदेशवासी भाईचारे के साथ रहें और प्रदेश की उन्नति में अपना सहयोग देकर हरियाणा को देश का नंबर एक राज्य बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी वसंथा बंडारू, भतीजा आकाश, मितेश, विनोद व भतीजी स्वरूपा ने भी माता के दर्शन कर महामायी का आर्शीवाद लिया और हवन में भाग लेकर यज्ञ में आहुति डाली। - खासखबर नेटवर्क

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governor Bandaru Dattatreya along with his family offered prayers at Mata Mansa Devi Temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, governor bandaru dattatreya, mata mansa devi temple, prayers, mahamayi, havan yagna, mata rani, state residents, happiness, prosperity, peace, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved