• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं : दीपेन्द्र हुड्डा

Governments Unjust Treatment of Farmers and Youth is Unacceptable: Deepender Hooda - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का अन्यायपूर्ण बर्ताव स्वीकार्य नहीं है। बीजेपी सरकार ने पहले ही किसान के साथ बहुत बड़ा धोखा दिया है। किसान आंदोलन के समय हुए समझौते में MSP की कानूनी गारंटी आदि जो बातें मानी गई थी उनमें से कोई मांग पूरी की नहीं गई और अब देश के किसान को अमेरिका के साथ ट्रेड डील के नाम पर भारी नुकसान पहुंचाने का इंतजाम कर दिया है। इस डील में अमेरिका के किसानों का उत्पाद हिंदुस्तान के बाजार में लाया जाएगा। जो देश के किसान को स्वीकार्य नहीं है और इसीलिए किसान दोबारा उठ खड़ा हुआ है। लेकिन हरियाणा की किसान विरोधी बीजेपी सरकार उसी तरीके से बैरिकेडिंग लगाकर खनौरी बॉर्डर पर किसानों को रोकने का प्रयास कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने बीजेपी सरकार को चेताया कि वो ये न भूले कि खनोरी बॉर्डर के इस तरफ हरियाणा भी बैठा है। अगर इसी तरीके से देश के किसान और नौजवान के प्रति सरकार का बर्ताव रहेगा तो पूरा हरियाणा, पूरा देश उठकर आएगा। इससे पहले दीपेन्द्र हुड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस सांसदों के साथ धरना दिया। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा, जय प्रकाश, वरुण चौधरी और सतपाल ब्रह्मचारी ने पेपर लीक घोटालों के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर देश भर से आए नौजवान छात्रों के शांतिपूर्ण संसद मार्च के दौरान हुई बर्बर पुलिसिया कार्रवाई में घायल छात्रों और उनके परिवार से नयी दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मुलाकात की और उनका हाल जाना। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि संसद मार्च के दौरान देश के नौजवानों पर बर्बर लाठीचार्ज लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दाग कर उनकी आवाज कुचलना पूरी तरह अस्वीकार्य है, इसकी जितनी निंदा की जाए कम होगी। लोकतंत्र में लोगों की आवाज लाठियों के बल पर और विपक्ष की आवाज माइक बंद करके नहीं दबाई जा सकती। न युवाओं की आवाज दबेगी, न विपक्ष की आवाज दबेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस कमिश्नर जवाब दें कि सिविल ड्रेस में लाठियाँ भांजने वाले कौन पुलिसकर्मी थे या वो किसी राजनीतिक दल से जुड़े लोग थे। भाजपा की पेपर लीक सरकार शिक्षा माफियाओं को संरक्षण दे रही और अपने हक की आवाज उठा रहे विद्यार्थियों पर लाठियां, आँसू गैस के गोले बरसा रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने युवा छात्रों की आवाज लोकसभा में उठाई लेकिन, बीजेपी की पेपर लीक सरकार ने जवाबदेही से बचने के लिए लोकसभा ही स्थगित करवा दी। सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि अगर देश के नौजवानों और छात्रों की चिंताओं पर भारत की संसद में चर्चा नहीं होगी, तो क्या लंदन के हाउस ऑफ कॉमन्स में होगी? उन्होंने कहा कि संसद में पेपर लीक, शिक्षा व परीक्षा प्रणाली पर विस्तृत चर्चा और शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी छात्रों के संघर्ष को निष्कर्ष तक पहुंचाएगी।
कांग्रेस सांसदों ने मांग करी कि देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें। देश की संसद में शिक्षा व्यवस्था व परीक्षा प्रणाली पर चर्चा कराई जाए और आमूलचूल बदलाव किए जाएँ। क्योंकि शिक्षा और परीक्षा प्रणाली से देश के युवाओं का भरोसा उठ चुका है। जिसके लिए बीजेपी सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस सांसदों ने मांग करी कि देश के युवाओं की बात सुनी जाए। नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Governments Unjust Treatment of Farmers and Youth is Unacceptable: Deepender Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deepender hooda, congress protest, farmers protest, msp guarantee, us trade deal, khanauri border, youth protest, paper leak, neet issue, parliament march, rahul gandhi, mallikarjun kharge, rml hospital, delhi police, education system, haryana congress, student protest, bjp government, dharmendra pradhan, india politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved