• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रोहतक-दिल्ली-रोहतक मार्ग पर बंद की गई 5 जोड़ी लोकल पैसेंजर ट्रेनों को दोबारा चलवाए सरकार : दीपेन्द्र हुड्डा

Government should resume the 5 pairs of local passenger trains suspended on the Rohtak-Delhi-Rohtak route: Deepender Hooda - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज लोकसभा में दिल्ली-रोहतक रेल मार्ग पर बंद की गई 5 जोड़ी लोकल पैसेंजर ट्रेनों को दोबारा चलवाने की मांग को लेकर प्रश्नकाल में रेल मंत्री से सवाल किया। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले इस मार्ग पर कुल 13 जोड़ी लोकल पैसेंजर ट्रेनें नियमित रूप से चल रही थीं। लेकिन कोविड के बाद इनमें से 5 बंद कर दी गईं, जिनमें से 3 स्थाई रूप से बंद कर दी गई और 2 एक्सप्रेस ट्रेन में तब्दील हो गईं। ऐसे में रोहतक–दिल्ली–रोहतक मार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन बंद होने से रोहतक दिल्ली के बीच के स्थानीय स्टेशनों जैसे बहादुरगढ़, आसौदा, रोहदनगर, सांपला, इस्माईला, खरावड़, अस्थल बोहर आदि के हजारों दैनिक यात्रियों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि रेल मंत्री तत्काल इन बंद हो चुकी ट्रेनों का संज्ञान लेकर इन्हें दोबारा से चलवाएं। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के सवाल पर रेल मंत्री ने जवाब देते हुए सदन को आश्वस्त किया कि सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने रोहतक–दिल्ली–रोहतक मार्ग पर बंद हुई ट्रेनों के विषय में जो सवाल पूछा है उसकी डीटेल जानकारी लेकर उचित कार्रवाई करेंगे। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि रोहतक–दिल्ली–रोहतक मार्ग पर कई ट्रेनों का संचालन बंद होने से रोहतक दिल्ली के बीच के स्थानीय स्टेशनों के आस पास रहने वाले दैनिक यात्रियों में कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारी, विद्यार्थी, किसान, मजदूर और छोटे व्यावसायिक वर्ग के लोग उचित किराए और समयानुसार उपलब्ध ट्रेन सुविधाओं के अभाव में गंभीर कठिनाइयों से जूझ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government should resume the 5 pairs of local passenger trains suspended on the Rohtak-Delhi-Rohtak route: Deepender Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, mp deepender hooda, lok sabha, delhi-rohtak railway line\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved