• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Government must compensate farmers and commission agents for their losses by providing a bonus: Bhupinder Singh Hooda - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों की दुर्गति के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद सरकार ने धान और बाजरे की खरीद में कोई तेजी नहीं दिखाई और न ही खरीदी गई फसल को मंडियों से समय पर उठाया गया। इसी वजह से दो दिन की बारिश में किसानों की कई महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई। प्रदेश भर की मंडियों में लाखों मीट्रिक टन धान पानी में डूब गया, जिससे किसानों और आढ़तियों को भारी नुकसान हुआ है। हुड्डा ने सरकार से मांग कि मुख्यमंत्री वायदेअनुसार धान की खरीद 3100 रुपिया प्रति क्विंटल और इस नुकसान की भरपाई सरकार को इसके अलावा बोनस देकर करनी चाहिए, क्योंकि इसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रदेश की कई मंडियों का दौरा किया और किसानों तथा आढ़तियों से बातचीत की। लेकिन किसी भी मंडी में सरकार की व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नहीं मिले। हर जगह यही शिकायत मिली कि खरीद सुचारू रूप से नहीं हो रही है। किसानों को गेट पास, वेरिफिकेशन, लिमिट, लंबे जाम और इंतजार के जंजाल में फंसाकर रखा गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों के साथ इस हद तक बेईमानी हो रही है कि नमी नापने वाली मशीनों में भी गड़बड़ी पाई गई। एक ही फसल की जब तीन अलग-अलग मशीनों से जांच की गई तो नमी का स्तर अलग-अलग निकला।
हुड्डा का आरोप है कि यह सब सरकार की सेटिंग से हो रहा है। सरकार जानबूझकर कोशिश कर रही है कि किसानों की फसल एमएसपी पर न खरीदनी पड़े, ताकि वे मजबूर होकर अपनी फसल निजी एजेंसियों को कम दामों पर बेच दें। सरकार के इसी रवैये के कारण किसानों को अपना धान एमएसपी से 400 रुपये प्रति क्विंटल और बाजरा एमएसपी से 800-900 रुपये प्रति क्विंटल कम दाम पर बेचना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government must compensate farmers and commission agents for their losses by providing a bonus: Bhupinder Singh Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhupinder singh hooda, haryana news, farmers protest haryana, paddy procurement haryana, paddy msp, ₹3100 per quintal paddy, haryana farmers compensation, farmers bonus demand, rain damage haryana mandis, paddy crop loss, bajra msp, haryana bjp government, grain market news, arhtiya news, minimum support price, haryana agriculture news, paddy procurement delay, farmer compensation demand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved