• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सोलर लगवाने वाले उपभोक्ताओं से भी ठगी करने में जुटी सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Government Engaged in Cheating Consumers Even on Solar Installations: Bhupinder Singh Hooda - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार बिजली उपभोक्ताओं से लगातार ठगी करने में लगी हुई है। अब सोलर योजना के नाम पर जनता से ठगी का खेल शुरू हो गया है। हुड्डा ने कहा कि "हर घर सोलर" योजना के नाम पर सरकार मुंह में सब्सिडी और बगल में छुरी वाली नीति अपना रही है। एक ओर सरकार सोलर को बढ़ावा देने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर सोलर सिस्टम लगवाने वाले उपभोक्ताओं से महंगे फिक्स्ड चार्ज भी वसूले जा रहे हैं। जिस महीने सोलर उपभोक्ता की बिजली का जनरेशन, उसके खर्च से थोड़ा भी कम रह जाता है तो सरकार उसे महंगा फिक्स्ड चार्ज लगाकर पूरा बिल थमा देती है। ऐसे में सोलर लगवाने का उपभोक्ता को फायदा क्या हुआ?
इतना ही नहीं, हुड्डा ने कहा कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में 15 से 17 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। इस प्रस्ताव से घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और जनता को महंगी बिजली का झटका लगेगा।
सवाल ये है कि अगर निगम घाटे में हैं, तो सरकार की क्या जिम्मेदारी है? क्यों नहीं सरकार अपनी अक्षमता को सुधार कर घाटा कम करने की दिशा में काम कर रही? क्यों नहीं हरियाणा में कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित बिजली उत्पादन व वितरण तंत्र का उचित उपयोग किया जा रहा? क्यों अपनी नाकामियों का बोझ बार-बार महंगी बिजली करके जनता के सिर पर धरा जा रहा है?
नेता प्रतिपक्ष ने पिछले साल हुए बिजली दरों के बदलाव का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा पहले ही स्लैब में बदलाव करके जनता को जोरदार झटका दे चुकी है। अप्रैल 2025 से बिजली के दाम चार गुना बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी की कमर तोड़ दी थी। उदाहरण के तौर पर, जहां पहले बिजली बिल 900 रुपये आता था, वो सीधे 4000 रुपये हो गया। क्योंकि सरकार ने प्रति किलोवाट 75 रुपये का फिक्स्ड चार्ज लगा दिया और स्लैब में बड़ा बदलाव भी कर डाला।
जून में जिन लोगों के बिल आए, उनमें नया स्लैब लागू किया गया, जिसमें 5 किलोवाट से ऊपर के कनेक्शन पर भारी-भरकम बिल भेजे गए। 500 यूनिट तक के खर्च पर प्रति यूनिट 6.50 रुपये और प्रति किलोवाट 75 रुपये फिक्स्ड चार्ज है, जबकि 500 से 1000 यूनिट पर 7.15 पैसे प्रति यूनिट और 75 रुपये प्रति किलोवाट।
हुड्डा ने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान 4 पावर प्लांट और 1 न्यूक्लियर प्लांट स्थापित किया गया और 1600 करोड़ के बिजली बिल एकमुश्त माफ किए गए। फिर कांग्रेस ने कभी जनता पर महंगी बिजली की मार नहीं मारी। लेकिन बीजेपी ने आज तक एक भी यूनिट नई बिजली उत्पाद करने का कोई तंत्र या प्लांट स्थापित नहीं किया। फिर भी वो लगातार बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के रेट बढ़ाकर जनता से जबरन वसूली कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government Engaged in Cheating Consumers Even on Solar Installations: Bhupinder Singh Hooda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, bhupinder singh hooda, haryana, bjp government, solar scheme, electricity tariff hike, fixed charges, dhbvn, uhbvn, power consumers, congress, haryana politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved