• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गीता हमें बिना स्वार्थ जीवन जीने का संदेश देती हैः सीएम मनोहर लाल

Gita gives us the message to live life without selfishness: CM Manohar Lal - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीता बिना किसी स्वार्थ के जीने का संदेश देती है और यह महान संदेश हरियाणा की धरती कुरूक्षेत्र पर दिया गया है जिस पर हमें गर्व है। मुख्यमंत्री शनिवार को ऑस्ट्रेलिया में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दूसरे दिन वर्चुअली लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहाकि ऑस्ट्रेलिया में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव किया जा रहा है। आज महोत्सव का दूसरा दिन हैं जिसमें गीता पर शांति, सौहार्द और भाईचारे पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व कि हम भारत के एक छोटे से प्रदेश हरियाणा का हिस्सा हैं। जहां पर 5160 साल पूर्व भगवान श्री कृष्ण ने दिया गीता का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि गीता के पहले श्लोक में ही कुरुक्षेत्र को धर्म क्षेत्र की संज्ञा दी गई। इसी धर्म भूमि कुरूक्षेत्र से श्री कृष्ण ने कर्मयोग का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गीता सभी के लिए सद्भावना का ग्रंथ है और किसी एक के लिए नहीं हैं। यह सभी के लिए हैं। यह किसी जाति व धर्म विशेष के लिए नहीं हैं, यह पूरी मानवता के लिए है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आस्ट्रेलिया के सिडनी में उपस्थित सभी अतिथियों व आयोजकों को अपनी ओर से गीता महोत्सव व सेमिनार करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gita gives us the message to live life without selfishness: CM Manohar Lal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, chief minister, manohar lal, gita, message, selfishness, haryana, kurukshetra, proud, international gita mahotsav, australia, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved