• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डुप्लीकेट नंबर प्लेट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Gang selling duplicate number plates busted - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। हरियाणा में डुप्लीकेट नंबर प्लेट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है।पुलिस ने इन गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ भिवानी और फरीदाबाद में प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने वाहन मालिकों को सचेत किया है कि वे ऐसे गिरोह से बचकर रहें और चालान से बचने के लिए विभाग द्वारा अधिसूचित कंपनी से ही हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट तथा कलर कोडेड स्टिकर लगवाएं। मूलचंद शर्मा ने बताया कि प्रदेश में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के प्रावधानों के अनुसार, नए और पुराने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट तथा कलर कोडेड स्टिकर लगवाना अनिवार्य है। ये पोर्टल www.hsrphr.com पर ऑनलाइन बुकिंग करवाकर लगवाए जा सकते हैं। इसके अलावा,
संबंधित कंपनी मैसर्स रोजमेर्टा रजिस्ट्रेशन प्लेट्स प्राइवेट लिमिटेड से इनकी होम डिलीवरी के लिए भी इस पोर्टल पर अनुरोध किया जा सकता है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट तथा कलर कोडेड स्टिकर वाले वाहनों का चालान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gang selling duplicate number plates busted
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, duplicate number plate, transport minister, moolchand sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved