चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों और तीन एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किये हैं। शहरी
स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव और आवासीय आयुक्त, हरियाणा भवन, नई
दिल्ली तथा व्यापार मेला प्राधिकरण, हरियाणा के मुख्य प्रशासक श्री आनंद
मोहन शरण को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी,
गुरुग्राम मैट्रोपोलिटन विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया
है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा
राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मनदीप सिंह बराड़ को उनके
वर्तमान कार्यभार के अलावा मुख्यमंत्री के उप-प्रधान सचिव का अतिरिक्त
कार्यभार भी सौंपा गया है।सिरसा
की उपायुक्त श्रीमती शरणदीप कौर को उपायुक्त, अम्बाला और कार्यकारी
अधिकारी, सरकारी भूमि प्रबन्धन, एक्साईस्ड एरिया, अम्बाला कैन्ट नियुक्त
किया गया है। उपायुक्त, अम्बाला और
कार्यकारी अधिकारी, सरकारी भूमि प्रबन्धन, एक्साईस्ड एरिया, अम्बाला कैन्ट प्रभजोत सिंह को उपायुक्त, सिरसा नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, सिटी मजिस्ट्रेट, कैथल विजेन्द्र हुड्डा को उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक), ऐलनाबाद लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे प्रदुमन सिंह को उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक), रतिया लगाया गया है। मुख्य
कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद सिरसा और फतेहाबाद अश्विनी कुमार को
उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक), डबवाली लगाया
गया है।
CJI को वकीलों की चिट्ठी पर मोदी ने कहा, डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope