• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधायक के घर पर फायरिंग से कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, हरियाणा में अपराधियों के हौसले बुलंदः राव नरेंद्र सिंह

Firing at MLAs house raises questions about law and order, criminals are emboldened in Haryana: Rao Narendra Singh - Chandigarh News in Hindi

खास खबर। चंडीगढ़ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने महम से विधायक बलराम सिंह दांगी के आवास पर हुई फायरिंग की घटना को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का गंभीर संकेत बताते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त होता जा रहा है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि जब सुरक्षा प्राप्त जनप्रतिनिधि ही अपने घरों में सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा की स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश में अपराध, गैंगवार, रंगदारी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जो सरकार के सुरक्षा प्रबंधन पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। अपराधी खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और कई मामलों में उन्हें राजनीतिक संरक्षण मिलने की आशंकाएं भी व्यक्त की जा रही हैं।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिन्होंने प्रदेश की छवि को धूमिल किया है। अस्पतालों से लेकर सार्वजनिक संस्थानों तक लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों से जुड़े अपराधों में भी वृद्धि देखने को मिल रही है, जिससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास कमजोर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वयं उनके नारनौल स्थित आवास पर भी कुछ अज्ञात लोग गलत मंशा से जबरन प्रवेश कर गए थे। इस घटना की जानकारी सरकार और प्रशासन को दी गई, लेकिन इसके बावजूद कोई विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई गई। इतना ही नहीं, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।
राव नरेंद्र सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या सरकार किसी बड़ी और दुर्भाग्यपूर्ण घटना का इंतजार कर रही है? यदि जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो यह शासन-प्रशासन की गंभीर विफलता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा लंबे समय से शांति, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेश की पहचान पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेश में असामाजिक और उपद्रवी तत्वों का मनोबल और बढ़ेगा, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।
राव नरेंद्र सिंह ने सरकार से मांग की कि विधायक के आवास पर हुई फायरिंग की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को कड़ी सजा दी जाए तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराध पर नियंत्रण पाने में विफल रहती है तो कांग्रेस पार्टी प्रदेशभर में बड़े स्तर पर जनआंदोलन और विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Firing at MLAs house raises questions about law and order, criminals are emboldened in Haryana: Rao Narendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: special news, chandigarh, hpcc president rao narendra singh statement, meham mla balram singh dangi residence firing incident, haryana law and order collapse criticism, political leader security breakdown concern, opposition attack ruling state government accountability, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved