• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बाजरे की खरीद के लिए किसान मंडियों में भटक रहा, युवाओं के भविष्य पर अग्निवीर योजना ने खड़ा किया सवाल : राव नरेंद्र सिंह

Farmers wandering mandis to sell pearl millet; Agniveer scheme raises questions about the future of the youth: Rao Narendra Singh - Chandigarh News in Hindi

अटेली। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आज अटेली में ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत *राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और जनसेवा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया। सम्मेलन में किसानों, युवाओं, बेरोजगारी, महंगाई, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था, अपराध, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। *हर बूथ कांग्रेस की ताकत का केंद्र और हर कार्यकर्ता जनता की आवाज बने : राव नरेंद्र सिंह*कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसका संगठन और कार्यकर्ता है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना, प्रत्येक कार्यकर्ता से सीधा संवाद कायम करना और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना पार्टी की प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने से संगठन मजबूत नहीं होता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार गांवों और बूथों में जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख और समस्याओं को उठाना होगा। प्रत्येक बूथ कांग्रेस की ताकत का केंद्र और प्रत्येक कार्यकर्ता जनता की आवाज बने।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन में “जिम्मेदारी के साथ जवाबदेही” भी जरूरी है। प्रत्येक पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनका एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हुआ है और यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रदेश के लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा, “आप सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना यह संभव नहीं था।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि छात्र, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी और आम नागरिक से जुड़े हर सवाल को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाया जाए। उन्होंने कहा कि “छात्रों की गूंज” को गांव और बूथ तक पहुंचाना होगा।
*MSP ₹2,900 की घोषणा के बावजूद किसान मंडियों में परेशान क्यों?*
राव नरेंद्र सिंह ने बाजरे की खरीद को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके फसल तैयार करता है, लेकिन अपनी उपज बेचने के लिए मंडियों में परेशान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने भावांतर भरपाई योजना के तहत बाजरे के लिए ₹2,900 प्रति क्विंटल सुनिश्चित करने की बात कही है, लेकिन किसानों को मंडियों में खरीद और वास्तविक बिक्री मूल्य को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायत है कि बाजरा ₹2,900 के घोषित भाव के मुकाबले लगभग ₹2,200-2,300 प्रति क्विंटल के आसपास बिक रहा है। ऐसे में सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि किसान को घोषित राशि का लाभ किस प्रकार और कितने समय में मिलेगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को खाद की कमी, फसल की खरीद, भुगतान और उचित मूल्य जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। किसान को अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में भटकना न पड़े और उसे समय पर उचित मूल्य मिले, यह सरकार की जिम्मेदारी है।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़ा करती है*प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अग्निवीर योजना को लेकर भी सवाल उठाए।*उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती हरियाणा के युवाओं के लिए केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि देशसेवा, सम्मान और स्थिर भविष्य का अवसर है।
उन्होंने कहा कि सीमित अवधि की सेवा के बाद युवाओं के सामने भविष्य को लेकर अनिश्चितता पैदा होती है। हरियाणा का युवा मेहनत करके सेना में जाने का सपना देखता है और उसे सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य चाहिए, अनिश्चितता नहीं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में युवा रोजगार की तलाश में हैं और बेहतर अवसरों के लिए पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार को युवाओं के लिए स्थायी रोजगार और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
*“स्वास्थ्य मंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र में अस्पताल की यह हालत क्यों?” : राव नरेंद्र सिंह*
राव नरेंद्र सिंह ने अटेली की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अटेली विधानसभा क्षेत्र की विधायिका हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैंउन्होंने कहा कि इसके बावजूद अटेली क्षेत्र के अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सिंग एवं आवश्यक पैरामेडिकल स्टाफ की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। मरीजों को पर्याप्त उपचार नहीं मिल पाने के कारण उन्हें बड़े अस्पतालों में रेफर किया जाता है।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा, “अस्पताल का काम मरीजों का इलाज करना है, मरीजों को बार-बार रेफर करना नहीं।”
उन्होंने कहा कि अटेली और आसपास के हजारों लोगों को गंभीर बीमारी या उपचार के लिए नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम और दिल्ली जैसे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है।
उन्होंने कहा कि अटेली की जनता को भाषण नहीं, अस्पताल में डॉक्टर चाहिए; घोषणाएं नहीं, बेहतर इलाज चाहिए। सरकार को अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, आवश्यक उपकरण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।अपराध, रंगदारी और फिरौती की घटनाओं पर सरकार जवाब दे
*राव नरेंद्र सिंह ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए।*
उन्होंने कहा कि अपराध, रंगदारी और फिरौती जैसी घटनाओं से आम नागरिकों और व्यापारियों में चिंता का माहौल पैदा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार को कानून-व्यवस्थाको लेकर जवाबदेही तय करनी होगी और आम नागरिकों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना होगा।
*महंगाई ने आम परिवार का बजट बिगाड़ा*
राव नरेंद्र सिंह ने महंगाई को लेकर कहा कि खाद्य पदार्थों से लेकर घरेलू जरूरतों तक आम परिवार लगातार आर्थिक दबाव महसूस कर रहा है। उन्होंने सरकारी डिपो पर मिलने वाले तेल की कीमतों में कथित बढ़ोतरी, राशन कार्ड एवं BPL कार्ड से जुड़े मामलों और रसोई गैस के बढ़ते खर्च का मुद्दा भी उठाया।
उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के राशन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभों में किसी प्रकार की कटौती नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की कमी और सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की।
*वोट चोरी और चंदा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा*
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकार सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाता अधिकारों से जुड़े सवालों को लगातार उठाती रहेगी।
उन्होंने वोट चोरी, चंदा चोरी, राहुल गांधी के खिलाफ FIR और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जुड़े शुद्धीकरण कार्यक्रम सहित हाल के राजनीतिक मुद्दों का भी उल्लेख किया और कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर चंदे और उससे जुड़े सवालों सहित जनता के बीच उठ रहे प्रत्येक मुद्दे पर पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।
*कांग्रेस संगठन को गांव और बूथ तक मजबूत करने का संकल्प- ललित यादव*
विधायक ललित यादव ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष का एक साल सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मौजूदा विधायक की कार्यशैली पर सवाल उठाए उन्होंने क्षेत्र की अनदेखी के भी आरोप लगाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर जनता से सीधा संवाद स्थापित करें। उन्होंने कहा कि किसान की फसल, युवा का रोजगार, गरीब का राशन, मरीज का इलाज, छात्र की शिक्षा और आम नागरिक की सुरक्षा जैसे मुद्दे कांग्रेस के संगठनात्मक संघर्ष का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जनता के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष ही कांग्रेस की ताकत है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों और समस्याओं की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सतबीर झुकिया, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, नरेश मलिक, रमेश मलिक, दीपक लांबा,किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण राव, महिला प्रधान डॉ राज सुनेश, तोताराम कोहली, ब्लॉक प्रधान सुमेर,दिलीप ,मनपाल, यादव, सुधीर कुमार, विक्रम सिंह, राजकुमार, राम रूप, यादविंदर राव, सुरेंदर पाराशर,अजीत यादव सुमेर होशियार सिंह, मास्टर धर्मेंद्र, सीनियर वाइस चेयरमैन SC डिपार्मेंट अनिल ,वाइस चेयरमैन SC डिपार्टमेंट अमर सिंह, कमलेश सैनी ,अनुज जांगड़ा, महेंद्र रता, राम अवतार, रेखा दहिया, तेजपाल, तरुण यादव, रमेश ठेकेदार, राजन ,संदीप बेवाल, बलवंत मोहनपुर, बजिंदर गढ़िया ,पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers wandering mandis to sell pearl millet; Agniveer scheme raises questions about the future of the youth: Rao Narendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rao narendra singh, haryana congress, ateli conference, bajra procurement, farmers issues, agniveer scheme, youth employment, haryana health services, inflation, law and order, lalit yadav, haryana politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved