• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

समालखा मंडी में अव्यवस्था के बीच किसानों की दुर्दशा उजागर : राव नरेंद्र सिंह

Farmers Plight Exposed Amidst Chaos at Samalkha Mandi: Rao Narendra Singh - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ़। राव नरेंद्र सिंह ने समालखा मंडी का आकस्मिक दौरा कर वहां फैली अव्यवस्थाओं और किसानों की समस्याओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान उन्होंने किसानों से सीधा संवाद कर उनकी परेशानियों को सुना और प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। मंडी में किसानों की स्थिति को लेकर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि यहां बारदाना की भारी कमी है, बारिश के दौरान अनाज खुले में पड़ा रहता है, तौल मशीनों में अनियमितता है और लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान भी अव्यवस्था बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी मेहनत की फसल लेकर मंडी तक पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं, जो बेहद चिंताजनक है। किसानों ने उन्हें बताया कि कई दिनों से अनाज की नीलामी में देरी हो रही है और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य भी नहीं मिल रहा है। इस पर राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वे इस पूरे मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और किसानों के हित में हरसंभव प्रयास करेंगे।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मंडी में तुरंत बारदाना उपलब्ध कराया जाए, किसानों के लिए शेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और तौल प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही उन्होंने बेमौसमी बारिश से खराब हुई फसल को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि किसानों को आर्थिक नुकसान से उबारने के लिए तुरंत विशेष गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान हालात में किसान आर्थिक संकट से गुजर रहा है और सरकार को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री विजेंद्र सिंह कादियान, जिला अध्यक्ष रमेश मलिक, बलजीत सिंह, संजय छोक्कर, सचिन कुंडू, कंवर सिंह छौक्कर, अंजू छौक्कर, शौर्यवीर कादियान, हेमंत सरोहा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers Plight Exposed Amidst Chaos at Samalkha Mandi: Rao Narendra Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rao narendra singh, samalkha mandi, farmers issue haryana, congress haryana, crop damage, compensation demand, grain market problems, farmer protest, haryana politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved