• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

किसान अपनी सरसों व गेंहू बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहे है : बजरंग गर्ग

Farmers are facing difficulties in selling their mustard and wheat in the mandis: Bajrang Garg - Chandigarh News in Hindi

चंडीगढ। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कांन्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आढ़ती व किसानों से बातचीत करने के उपरांत कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा अनाज उठान 48 घंटे में और 72 घंटे के अंदर-अंदर खरीद का भुगतान करने की घोषणा झूठ का पुलिन्दा है और जनता को गुमराह करने वाला ब्यान है जबकि हकीकत यह है कि मंडियों में 20-20 दिनों तक किसानों की सरसों की सरकारी खरीद तक नही होती है। यहां तक की कई मंडियों में तो आज तक सरसों व गेंहू उठान के टैंडर तक नही हुए है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा गेंहू खरीद 1 अप्रैल से शुरू करने के बावजूद भी आढ़तियों के पास बारदाना तक नही आया है। किसान अपनी सरसों व गेंहू बेचने के लिए मंडियों में धक्के खा रहे है। सरकार की तरफ से सरसों व गेंहू करने के लिए मंडियों कोई पुख्ता प्रबंध तक नही है। मंडियों में सफाई व्यवस्था, चौकीदार, पीने के पानी व किसान भवन में किसी प्रकार की व्यवस्था तक नही है। जिसके कारण प्रदेश के किसान व आढ़तियों में सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अपने व्यादे के अनुसार गेंहू व सरसों खरीद के लिए पुख्ता से पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। सरकार को अपने व्यादे के अनुसार गेंहू व सरसों की खरीद, उठान व भुगतान 72 घंटे के अंदर-अंदर करना चाहिए। सरकार को किसान की फसल भुगतान के साथ-साथ आढ़तियों का कमीशन व पल्लेदारों की मजदूरी का भुगतान भी समय पर करना चाहिए जबकि सरकार आढ़तियों को कमीशन व पल्लेदारों की मजदूरी के लिए 6-6 महीने तक चक्कर लगवाती रहती है, जो उचित नही है। किसान देश का अन्नदाता है और व्यापारी रीड की हड्डी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmers are facing difficulties in selling their mustard and wheat in the mandis: Bajrang Garg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chandigarh, haryana, bajrang garg\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chandigarh news, chandigarh news in hindi, real time chandigarh city news, real time news, chandigarh news khas khabar, chandigarh news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved