चंड़ीगढ़। हरियाणा में सोमवार को विधानसभा चुनाव के मतदान खत्म हो गए है। शाम 6 बजे तक प्रदेश में 90 विधानसभा सीटों पर लगभग 65 % मतदान दर्ज हुआ है। हरियाणा में चार एग्जिट पोल के अनुसार, हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर की भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार वापसी करती दिख रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरियाणा में चार एग्जिट पोल के अनुसार वहां की 90 सीटों में से भाजपा को 63 सीटों पर जीत मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 16 और अन्य को 11 सीटें मिलने की उम्मीद है। एग्जिट पोल में भाजपा के वोट प्रतिशत में भी भारी इजाफा देखने को मिल रहा है। भाजपा को 46.2%, कांग्रेस को 22.85%, जेजेपी को 9% और अन्य को 22% वोट मिल सकता है।
टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल ने भाजपा को 71 जबकि कांग्रेस को 11 सीटें दी हैं, जबकि जन की बात ने भाजपा को 57, कांग्रेस को 17 और अन्य दलों को 16 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
इसके अलावा न्यूज एक्स ने भाजपा को अधिकतम 77, कांग्रेस को 11 और अन्य को दो सीटें दी हैं। एटीवी-9 भारतवर्ष ने हालांकि सत्तारूढ़ दल को अन्य पोल के मुताबिक काफी कम सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसने भाजपा को 47, कांग्रेस को 23 और अन्य को 20 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
पोल ऑफ पोल ने भाजपा को 63, कांग्रेस को 16 और अन्य को 11 सीट दी हैं।
हरियाणा में सोमवार को 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हुए, जिसमें विभिन्न राजनीतिक संगठनों की 105 महिलाओं सहित 1,169 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।
खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि कांग्रेस राज्य में अपनी खोई जमीन वापस पाने की उम्मीद कर रही है।
लोकसभा की मुस्लिम बहुल 100 से ज्यादा सीटों को लेकर भाजपा की खास तैयारी
बिहार में सीट बंटवारे से चिराग पासवान खुश, हाजीपुर से चुनाव लड़ने के दिए संकेत
पीएम मोदी ने पुतिन को फिर राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई, कहा- साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर
Daily Horoscope