चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में एक के बाद एक बड़ी ज्वाइनिंग हो रही है। सोमवार को रोहतक में पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और हरियाणा विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद जैसे प्रदेश के बड़े राजनीतिक चेहरों और भीम अवार्डी मुक्केबाज स्वीटी बूरा, अर्जुन अवार्डी कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा जैसी खेल हस्तियों सहित 100 से अधिक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भी भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताते हुए पार्टी की सदस्यता ली। स्वयं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने सभी को भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने अपने भाषणों में इशारा दिया कि लोकसभा चुनाव से पहले और भी अनेक बड़ी राजनीतिक हस्तियां भाजपा का दामन थामेगी।
भाजपा ज्वाइन कराने के लिए भाजपा कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिन महत्वपूर्ण लोगों ने भाजपा ज्वाइन की है, वे एक अच्छे मंच के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे थे, लेकिन अब ये सभी सही मंच पर आ गए हैं और सबका मान सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने पार्टी ज्वाइन करने वाले सभी नेताओं से कहा कि पहले यह क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से भाजपा के लिए थोड़ा सूखा रहा है, लेकिन आप सबके आने से अब ये इलाका हरा-भरा हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जब बनी तो उद्देश्य भारत को आजाद कराना था और उद्देश्य पूरा होने पर गांधी जी ने भी कांग्रेस को समाप्त करने की बात कही थी। गांधी जी ने कहा थी कि कांग्रेस आजादी के बाद भी रहेगी तो अनेक समस्याएं पैदा होंगी तथा कांग्रेस चल नहीं पाएगी। आज कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या ऊंच-नीच व परिवारवाद की है। आज स्थिति वही है कि कांग्रेस देश में लगभग समाप्त हो गई है। कांग्रेस में जो अच्छे लोग हैं, उन्हें अच्छा रास्ता दिखाई देता है तो वे इस पर चल देते हैं। आज भी सभी ने भाजपा ज्वाइन कर इन सभी ने अच्छा रास्ता चुना है। इसलिए सभी का भाजपा में स्वागत है और सबका पूरा मान सम्मान किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कभी वंशवाद/परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पाई। सन 1975 में आपातकाल के दौरान देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को तिलांजलि दी गई। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को शून्य बताते हुए कहा कि इस पार्टी ने केवल भ्रष्टाचार की विचारधारा को आगे बढ़ाया है, जिससे देश की जनता त्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि अब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इच्छा को पूर्ण करते हुए कांग्रेस मुक्त भारत बन गया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में पुरानी व्यवस्थाओं को बदला है। न्याय के लिए कुछ शक्तियां विभागों को सौंपी गई है तथा पारदर्शी प्रणाली बनाई गई है। वे हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र के तहत कार्य कर रहे है तथा उनके लिए सभी प्रदेशवासी एक समान है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पैतृक घर को ई-लाइब्रेरी में परिवर्तित किया है तथा अपने हिस्से की तीन एकड़ भूमि से एक एकड़ भूमि भी दान दे दी है। सरकार द्वारा प्रदेश में एक हजार ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई है तथा युवाओं को सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा हर गांव में ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है। बिना पर्ची-बिना खर्ची तथा मेरिट के आधार पर नौकरी देने की प्रदेश सरकार की नीति से युवाओं का अब पढ़ाई में विश्वास बहाल हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश व प्रदेश में शासन व्यवस्था में व्यापक बदलाव किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत आगामी 5 वर्ष में विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनकर उभरेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुरानी विचारधारा को बदलते हुए अच्छे कार्य का समर्थन तथा गलत कार्य का विरोध करने की विचारधारा को अपनाया है। कभी नरेंद्र मोदी को वीजा न देने वाला अमेरिका स्वयं अब नरेंद्र मोदी का मुरीद बन गया है तथा रूस और यूक्रेन भी आज भारत की ओर देख रहे है। रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों को 24 घंटे का युद्ध विराम करवाकर हजारों भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया। यह नए भारत की ताकत है। आज विश्व में भारत का गौरव बढ़ा है तथा विदेशों में भारतीयों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। अब कोई भी देश देश की आवाज को अनसुना नहीं कर सकता है। गत 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से राम राज्य की कल्पना पूरी हुई है।
मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वे स्वयं राष्ट्र उत्थान की विचारधारा से देश को निरंतर आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 2014 से पूर्व सीएलयू एवं लाइसेंस के नाम पर धंधे चलते थे। अब उन्होंने इन सबके अधिकार संबंधित विभाग को सौंप दिए है। इसी तरह न्याय के लिए उन्होंने अपनी कुछ शक्तियां भी छोड़ी है। एचसीएस से एक आईएएस प्रमोट करने की शक्ति का अब उन्होंने पारदर्शी बनाते हुए मेरिट के आधार पर चयन किया जाता है। मनोहर लाल ने सदस्यता ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस इलाका में पार्टी का पहले सुखा था, जो आज कुछ नेताओं व कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से अब यह इलाका हरा-भरा हो गया है। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष आजाद मोहम्मद, पूर्व कबड्डी कप्तान दीपक निवास हुड्डा, बॉक्सर स्वीटी बूरा, सतीश यादव, मोहित धनवंतरी, साहिल मग्गू, तकदीर सिंह नरवाल, पंकज शर्मा, केशव हुड्डा, गौरव हुड्डा तथा सभी हजारों समर्थकों का खुले दिल से स्वागत करते हुए कहा कि अब सब मिलकर पार्टी का परचम लहरायेंगे। उन्होंने प्रदेश के किसानों, जवानों व पहलवानों के योगदान की भी सराहना की।
'डबल डेट' शो में दिव्येंदु शर्मा ने नाम की स्पेलिंग बदलने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के बारे ने खोले राज
राशिफल: इन राशियों के लिए सफलता के नए अवसर, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
हनुमान अंश लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
बिहार बाढ़ पर छलका अक्षरा सिंह का दर्द, कहा- जितना हो सके मदद के लिए आगे आइए
अक्टूबर की शुरुआत में आ सकती है होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, विक्टोरिस और सिएरा को देगी चुनौती
दीया मिर्जा ने परिवार संग बिताए सुकून के पल, बोलीं-बाहर जाओ, सब रीसेट हो जाता है
राशिफल: करियर, धन और रिश्तों के मामलों में कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें 12 राशियों का फलादेश
‘बाहुबली’ यूनिवर्स को ग्लोबल ले जाने की तैयारी, आर्का मीडिया वर्क्स ने ड्रीम थिएटर को बनाया पार्टनर
'काला हिरण' की रिलीज पर सलमान खान ने की रोक की मांग, मेकर्स बोले-फिल्म रिलीज के लिए तैयार ही नहीं
जगतगुरु आचार्य बाबा श्रीचंद्रजी के 532वें प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला, 8 से 20 सितंबर तक होंगे कार्यक्रम
अल्लू अर्जुन के फैंस की पहल, 8 राज्यों में 820 इवेंट्स के जरिए 3 लाख लड़कियों तक पहुंचाया HPV वैक्सीन अवेयरनेस प्रोग्राम
उत्तराखंड की रक्षक हैं मां धारी देवी, अलकनंदा के बीच स्थित है चमत्कारी मंदिर
भारत ही नहीं, इंडोनेशिया में भी गूंज रहा गणपति बप्पा का नाम, ज्वालामुखी के किनारे 700 साल से विराजमान विघ्नहर्ता
BRICS समिट के लिए भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन: आज PM मोदी से द्विपक्षीय वार्ता, Su-57 और ब्रह्मोस-NG समेत बड़े रक्षा सौदों पर नजर

डीआरसी कांगो में दर्दनाक हादसा : स्कूलों में भीषण आग के बाद मची भगदड़, 24 बच्चों की मौत; करीब 300 मकान जलकर खाक

राजस्थान निकाय चुनाव : दूसरे चरण के लिए मतदान जारी, सीएम और डिप्टी सीएम ने की वोट करने की अपील
राशिफल: आज किस्मत किसका देगी साथ, किसे संभलकर चलना होगा?
परिणीति चोपड़ा ने 80 के दशक के ट्रेंड में पति राघव चड्ढा से पूछा सवाल, हम पैदा होते ही क्यों नहीं मिले?
शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा को दी जन्मदिन की बधाई, लिखा- तुम्हारे साथ जिंदगी और भी ज्यादा मजेदार है
दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी में रणवीर-दीपिका, बेटी दुआ संग शेयर कीं प्यारी तस्वीरें
'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी
'बिग बॉस -20' के कैप्टेंसी टास्क में भिड़े घरवाले, नॉमिनेशन में इन 4 कंटेस्टेंट पर लटकी तलवार
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च, हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का
बेटे आर्थर के 9वें जन्मदिन पर भावुक हुईं सेलिना जेटली, कहा- काश गले लगा पाती
अक्षरा सिंह ने टाइगर श्रॉफ के साथ तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई हलचल, बोलीं- 'कुछ तस्वीरें गैलरी में रखने के लिए नहीं होतीं'
फिर देर हो गई... अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज में मांगी माफी, ब्लॉग में बताई वजह
'सभी लोगों से खूब मेहनत करवाते हैं', अक्षय कुमार के जन्मदिन पर राशि खन्ना ने शेयर किया मजेदार वीडियो
'लस्ट स्टोरीज 3' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, प्यार, धोखा और चाहत के दिखे अलग-अलग रंग
प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड के 28 साल के सफर को किया याद, बोलीं- 'कलाकार पर अच्छा काम देने का दबाव आज भी वैसा'
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ट्रेलर हुआ रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा विजय का परिवार
बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'
हेमा मालिनी ने 'हनुमान अंश' को बताया हनुमानजी का आशीर्वाद, बोलीं-'आम लड़की ने बनाई ऐसी फिल्म, मैं भी देखना चाहती हूं'
खतरों के खिलाड़ी के सफर को याद कर भावुक हुए ओरी, बोले-हर मुश्किल के बाद आती है उम्मीद की किरण
'शहनाज से मत करो तुलना', लवप्रीत गिल की अपील, भोजपुरी सिनेमा की बदलती तस्वीर पर आम्रपाली दुबे ने रखी राय
सलमान से जैकलीन तक, इन सितारों के घर धूमधाम से मनाया जाता है गणेश उत्सव
महबूब खान: एक्टर बनने आए थे मुंबई, घोड़ों की नाल ठोकी और फिर रच दिया 'मदर इंडिया' का इतिहास
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
पीठ की अकड़न और कब्ज से हैं परेशान, सुप्त मत्स्येंद्रासन है रामबाण उपाय
सर्वांगासन-हलासन के बाद क्यों जरूरी है मत्स्यासन, जानिए काउंटर पोज का महत्व
'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
सर्दी-जुकाम जैसा दिखने वाला आरएसवी वायरस बच्चों के लिए खतरनाक, डब्ल्यूएचओ ने जारी की चेतावनी
कमर दर्द और गर्दन की अकड़न से हैं परेशान; रोज करें ये योगासन, रीढ़ रहेगी मजबूत
देखें आज 11/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope